ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: World Cup की दीवानगी : दिल्ली से अहमदाबाद का फ्लाइट टिकट इनता… घूम आएंगे पेरिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

World Cup की दीवानगी : दिल्ली से अहमदाबाद का फ्लाइट टिकट इनता… घूम आएंगे पेरिस

By Mohan Rao
Published: November 18, 2023
Share
SHARE

नई दिल्‍ली। वर्ल्‍ड कप का खुमार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में कल 19 नवंबर को वर्ल्‍ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑ‍स्‍ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। फाइनल से पहले जहां अहमदाबाद के होटल फुल हैं, तो वहीं हवाई किराए में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली से अहमदाबाद के लिए हवाई टिकट की कीमत इतनी है कि आप दिल्ली से पेरिस की यात्रा कर लें। विश्वकप के कारण अहमदाबाद से वापसी का किराया 35 हजार रुपये से 80 हजार रुपये तक पहुंच गया है, तो वहीं दिल्‍ली से पेरिस के बीच हवाई किराया 65,055 रुपये है।

19 नवंबर के लिए तमाम एयरलाइंस के फ्लाइट टिकट के दाम कई गुना बढ़ गए हैं. इंडिगो का दिल्ली से अहमदाबाद तक का रिटर्न एयर टिकट 79,761 रुपए है. ये आम दिनों में फ्लाइट टिकट की तुलना में इस समय 10 गुना तक बढ़ चुका है। हवाई किराए में चौंकाने वाली बढ़ोतरी ने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन फाइनल की दीवानगी भी उनके सिर चढ़कर बोल रही है।

किराए में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
दिल्‍ली ही नहीं भारत के अन्‍य शहरों से भी अहमदाबाद के लिए किराए में अविश्‍वसनीय बढ़ोतरी देखी गई है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता से अहमदाबाद रूट पर दोनों तरफ का किराया 35 हजार से लेकर 80 हजार रुपए के बीच रही, जो नियमित दरों से काफी ज्‍यादा है। दिल्‍ली से अहमदाबाद के लिए विस्‍तारा एयलाइन से सुबह 7.30 बजे जाने वाले यात्रियों के लिए किराया और वापसी में शाम 6.35 बजे वापस दिल्‍ली से अहमदाबाद का किराया यानी 61,122 रुपए प्रति व्‍यक्ति है। वहीं सुबह 6.45 बजे स्‍पाइसजेट से दिल्‍ली से अहमदाबाद जाने और वापसी में इंडिगो से आने का किराया 57,230 रुपए है।

मुंबई और अहमदाबाद के बीच हवाई किराया
19 नवंबर को आकासा और इंडिगो एयरलाइंस से आने और जाने का किराया मुंबई से अहमदाबाद के बीच 34 हजार 294 रुपए है। वहीं इंडिगो एयरलाइन इस रूट पर आने और जाने का टिकट 41,588 रुपए में पेश कर रहा है। इसके अलावा दो अलग-अलग टाइम पर इस रूट पर दोनों तरफ का किराया 43,662 रुपए और 55,662 रुपए देखा गया है।

कोलकाता -अहमदाबाद का किराया 80 हजार रुपए
फाइनल मैच के लिए कोलकाता और अहमदाबाद के बीच हवाई किराया 40 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये के बीच है। ये किराया दोनों तरफ का है। इंडिगो बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए दोनों तरफ का हवाई टिकट 57,431 रुपए और 59,431 रुपए में पेश कर रहा है।

रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में 24 अवारा पशुओं की हुई धरपकड़… जीई रोड से पकड़े गए आवारा पशुओं को रखा निगम के शहरी गौठान में
आज वीर चक्र से सम्मानित होंगे अभिनंदन वर्धमान, कीर्ति और शौर्य चक्र का भी एलान
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 36594 नए मामले…. 540 की मौत
Bhilai Breaking : सुपेला पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, तीन आरोपी गिरफ्तार… बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त
रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम ID हैक, हैकर ने लगाई एलन मस्क की फोटो, अश्लील पोस्ट भी किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में मारा गया खूंखार बदमाश राशिद उर्फ गेड़ा, सवा लाख रुपए का था इनाम
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: उम्मीद से कम रहा मतदान का प्रतिशत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?