ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Assembly Election 2023: आज ईवीएम में कैद हो जाएगी 958 प्रत्याशियों की किस्मत, इन दिग्गजों ने डाला वोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

CG Assembly Election 2023: आज ईवीएम में कैद हो जाएगी 958 प्रत्याशियों की किस्मत, इन दिग्गजों ने डाला वोट

By Om Prakash Verma
Published: November 17, 2023
Share
CG Assembly Election 2023: आज ईवीएम में कैद हो जाएगी 958 प्रत्याशियों की किस्मत, इन दिग्गजों ने डाला वोट
CG Assembly Election 2023: आज ईवीएम में कैद हो जाएगी 958 प्रत्याशियों की किस्मत, इन दिग्गजों ने डाला वोट
SHARE

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। सुबह से ही लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाए हुए हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। दूसरे चरण के 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 90 में से 20 सीटों पर मतदान हुआ था और बाकी 70 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान
राज्य के मंत्री और दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जिसके बाद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि लोकतंत्र के इस ‘महापर्व’ में मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। यह अच्छे जन प्रतिनिधियों को चुनने का ‘महापर्व’ है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। मतदाताओं में भारी उत्साह है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। हम 75 पार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने किया मतदान
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और लोरमी से पार्टी के उम्मीदवार अरुण साव ने बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अरुण साव ने कहा कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें और दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें। छत्तीसगढ़ में लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने तय कर लिया है कि वे बदलाव लाएंगे। समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए वोट करें।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने परिवार के साथ किया मतदान
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल परिवार के साथ मतदान करने से पहले कोरबा के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मंदिर में माथा टेका। इसके बाद कमला नेहरू महाविद्यालय में अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र क्रमांक 201 में मतदान किया। साथ में उनकी पत्नी रेणु अग्रवाल और उनके दोनों पुत्र रहे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और पार्टी पर तमाम आरोप लगाए।

Durg Breaking : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ाया आरोपी… पुलिस से बचने विदेश भाग गया था आरोपी
एमपी में ऑनर किलिंग: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी के साथ किया यह घिनौना काम… पढ़े पूरी खबर
Big Breaking : एनएसपीसीएल कॉलोनी में लाखों की चोरी से हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों की नाक के नीचे से उड़ा ले गए नगदी व जेवर
शेयर बाजार: कोरोना के मामले, कंपनियों के नतीजे, आर्थिक आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, विद्यार्थियों को दिलाई खेल भावना की शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का बच्चा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जब आसन्न मृत्यु से निकलती है जीवन की राह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?