ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: रेवड़ी नहीं अब रेवड़ा बंट रहा
Share
Notification Show More
Latest News
Breaking News : दुर्ग जिले में एक और हत्या, उतई में पांच लोगों की पिटाई से गई युवक की जान
November 7, 2025
छत्तीसगढ़ में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् का 150वां स्मरणोत्सव बना खास, सीएम साय ने किया सामूहिक गायन
November 7, 2025
यौन उत्पीडन के आरोप के बाद पद से हटाए गए आईजी डांगी, एसआई की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई
November 7, 2025
shreekanchanpath 24 # 07 November 2025
shreekanchanpath 24 # 07 November 2025
November 7, 2025
वंदे मातरम के 150 वर्ष : पीएम मोदी ने स्मरणोत्सव का किया शुभारंभ, डाक टिकट व सिक्का भी जारी
November 7, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: रेवड़ी नहीं अब रेवड़ा बंट रहा

By Om Prakash Verma Published November 14, 2023
Share
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम
SHARE

-दीपक रंजन दास
भाजपा ने छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतने पर सभी विवाहिताओं को 12 हजार रुपए सालाना देने का वायदा किया है। यह रकम क्यों दी जाएगी, किसलिए दी जाएगी इस पर पार्टी चुप है। इसे महतारी वंदन योजना का नाम दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने गृहलक्ष्मी योजना लाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दीपावली पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि गृहलक्ष्मी योजना के तहत सभी महिलाओं को 15 हजार रुपए प्रति वर्ष दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पिता के लिए बेटी, पति के लिए पत्नी और पुत्र के लिए माता ही गृहलक्ष्मी होती है। जाहिर है कि कांग्रेस की घोषणा की जद में ज्यादा महिलाएं आने वाली हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने इसपर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद कांग्रेस घबरा गई है इसलिए महतारी वंदन योजना के मुकाबले वह छत्तीसगढ़ गृहलक्ष्मी योजना लेकर आई है। उनका आरोप एकदम सही है। जब चुनावी रेवडिय़ां एक पार्टी बांटेगी तो दूसरे को भी रेवड़ा बांटना ही पड़ेगा। कांग्रेस ने भी कह दिया कि भाजपा महतारी वंदन योजना के फार्म भरवा रही है। उसकी गारंटी की भी कोई गारंटी नहीं है। वैसे इस चुनाव के आरंभ में धान खरीदी को लेकर कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की थी। धान का मौजूदा समर्थन मूल्य 2023-24 के लिए 2183 रुपए है। भूपेश सरकार ने अपना वायदा पूरा करने के लिए पिछला चुनाव जीतने के बाद राजीव गांधी कृषक न्याय योजना शुरू की और धान पर 700 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देना शुरू किया। इस बार इस राशि को और बढ़ाने की घोषणा की गई। भाजपा ने इसकी काट ढूंढी और सरकार बनने पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का वायदा कर दिया। कांग्रेस ने इसे बढ़ाकर 3200 प्रति क्विंटल कर दिया। साथ ही यह वायदा भी किया कि प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। फिलहाल प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदा जाता है जो भाजपा को ज्यादा लगता रहा है। पिछले चुनाव से पहले मोदी सरकार ने 86 लाख मीट्रिक टन चावल के कोटे को घटाकर 61 लाख कर दिया था। अब उसे लगता है कि छत्तीसगढ़ की उसकी सरकार केवल इसी एक मुद्दे पर चल गई थी। धान को लेकर तो फिर भी समझ में आता है कि चलो किसानों को उनकी मेहनत और हक के पैसे मिल रहे हैं। सवाल उठता है कि जिस शराब को लेकर भाजपा साल भर हंगामा करती रही, वह एकाएक अमृत कैसे बन गई। अगर दारू की गंगा इसी तरह बहती रही तो महिलाओं के हाथ में जाने वाला पैसा वैसे भी उनके जी का जंजाल बनने वाला है। सरस्वती साइकिल योजना की साइकिलें भी दारू भट्टियों के आसपास गिरवी पाई जाती रही हैं। पत्नी की कमाई छीनने वाले मर्दों की भी कमी नहीं है। वैसे अब महिलाएं भी शराब पीने में पुरुषों को टक्कर दे रही हैं।

You Might Also Like

Breaking News : दुर्ग जिले में एक और हत्या, उतई में पांच लोगों की पिटाई से गई युवक की जान

छत्तीसगढ़ में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् का 150वां स्मरणोत्सव बना खास, सीएम साय ने किया सामूहिक गायन

यौन उत्पीडन के आरोप के बाद पद से हटाए गए आईजी डांगी, एसआई की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई

वंदे मातरम के 150 वर्ष : पीएम मोदी ने स्मरणोत्सव का किया शुभारंभ, डाक टिकट व सिक्का भी जारी

लाख पालन बना ग्रामीण समृद्धि का आधार, किसानों की आमदनी में आई क्रांतिकारी बढ़ोतरी

Om Prakash Verma November 14, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीएस सिंह देव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर, यह गौरव की बात टीएस सिंह देव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर, यह गौरव की बात
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 31 # 14 November 2023

Ro.No.-13481/162

× Popup Image
#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicity #devdipawali #devdiya #devdiwali2025 #diwalispecial #dipawliIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
भिलाई में 51 हजार दिये जलाए गए...देव दीपावली पर दान और स्नान क्यों! || KP NEWS || Shivali A Soni
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

Breaking News : दुर्ग जिले में एक और हत्या, उतई में पांच लोगों की पिटाई से गई युवक की जान

November 7, 2025

छत्तीसगढ़ में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् का 150वां स्मरणोत्सव बना खास, सीएम साय ने किया सामूहिक गायन

November 7, 2025

यौन उत्पीडन के आरोप के बाद पद से हटाए गए आईजी डांगी, एसआई की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई

November 7, 2025

वंदे मातरम के 150 वर्ष : पीएम मोदी ने स्मरणोत्सव का किया शुभारंभ, डाक टिकट व सिक्का भी जारी

November 7, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?