भिलाई। वैशली नगर क्षेत्र में बुधवार को एक महिला डॉक्टर लूट का शिकार हो गई। शांति नगर निवासी महिला डॉक्टर सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान अज्ञात बदमाश स्कूटी से पहुंचा और पलक झपकते ही उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। अचानक हुई इस घटना से महिला डॉक्टर दहशत में आ गई। महिला डॉक्टर ने वैशाली नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशा के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर 214 सड़क 2, शांतिनगर निवासी सलोमी सेमीएल पेशे से डॉक्टर है। रोज सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकलती है। बुधवार सुबह भी वह मॉर्निंग वॉक पर निकली। लगभग 8:30 बजे सुंदर नगर पार्क के पास एक स्कूटी सवार बदमाश उसके नजदीक पहुंचा और हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गया। सब कुछ इतना अचानक हुआ कि महिला डॉक्टर स्कूटी का नंबर भी नोट नहीं कर पाई। मोबाइल वन प्लस कंपनी का था जिसमें जिओ व बीएसएनएल का सिम लगा हुआ है। फिलहाल स मामले में वैशाली नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।