ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग का शातिर बदमाश जिला बदर, कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग का शातिर बदमाश जिला बदर, कलेक्टर के आदेश पर हुई कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: November 7, 2023
Share
मोहन नगर थाना
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर शातिर गुण्डा बदमाश आईएमआई चौक मोहन नगर निवासी राकेश घुघल उर्फ वालिया को जिला बदर कर दिया है। राकेश घुघल के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(ख) के अंतर्गत जिलाबदर की कार्रवाई करते हुए एक वर्ष दुर्ग एवं उसके सीमावर्ती जिले राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर, धमतरी जिलों की सीमाओं से 3 नवम्बर 2023 से एक सप्ताह के भीतर बाहर जाने का आदेश पारित किया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि 3 नवम्बर 2023 से एक वर्ष की अवधि तक उक्त जिलों की सीमाओं पर जिला दण्डाधिकारी की अनुमति के बिना प्रवेश नही दिया जाएगा। राकेश घुघल द्वारा अब तक 16 अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार राकेश घुघल उर्फ वालिया थाना मोहननगर क्षेत्र का आदतन अपराधी है। गुण्डागर्दी, मारपीट तथा आम जनता को डरा धमका कर अवैध वसूली करना उनकी दिनचर्या बन गई है। आम लोगों को हथियार दिखाकर भयभीत करना, मारपीट करना, जन सामान्य को गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देना। सरेराह मारपीट कर चोट पहुंचाना, महिलाओं से छेड़छाड़ करना, लोगों को आतंकित करना, आटो/मिनीडोर चालकों को धमकाकर अवैध वसूली करना, मोहन नगर कॉलोनी व रेल्वे स्टेशन के आस-पास के होटल, बार, पान ठेला से सामान ले लेना, उसका पैसा नहीं देना तथा पैसा मांगने पर मारपीट करना उसका सामान्य प्रवृत्ति बन गया था।

अपराधिक प्रवृत्ति के कारण आम लोगों को जानमाल का खतरा बना रहता था। राकेश घुघल के विरूद्ध की गई समस्त वैधानिक कार्यवाही से उसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नही हुआ। राकेश घुघल पर सामान्य विधि के अंतर्गत की गई कार्यवाही का प्रभाव बेअसर रहा। प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के द्वारा भी इसके अपराधिक कृत्यों पर अंकुश नही लगाया जा सका। राकेश घुघल के अपराधिक आचरण एवं प्रवृत्ति पर नियंत्रण किए जाने तथा आम जनता में अमन चैन तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राकेश घुघल के विरूद्ध कार्रवाई की गई है।

दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर पटाखे जलाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
धान का अवैध परिवहन : यूपी व झारखंड का 175 बोरी धान और 03 पिकअप वाहन जब्त
वेदांता एल्यूमिनियम कच्चे माल की सस्टेनेबल सोर्सिंग के लिए एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव से प्रमाणित
पम्मी का किरदार: यह रोल मुझे बहुत मेहनत से मिला, मैंने 10 किलो वजन बढ़ाया था: अदिति पोहनकर
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर से तीन बदमाश जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Next Article छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान खत्म : शाम पांच बजे तक 70.87 फीसदी मतदान, भानुप्रतापपुर में लगभग 80 फीसदी वोटिंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?