ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी धान की कीमत, प्रति एकड़ 22 क्विंटल खरीदने का वादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Breaking News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल मिलेगी धान की कीमत, प्रति एकड़ 22 क्विंटल खरीदने का वादा

By Mohan Rao
Published: November 5, 2023
Share
कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। रविवार को राजनांदगांव से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा के नहले पर अपना दहला फेंक दिया है। दरअसल भाजपा ने एक दिन पहले अपने घोषणापत्र में धान का समर्थन मूल्य 31 सौ रुपए देने की घोषणा की थी। अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 32 सौ रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है। इसके अलावा प्रति एकड़ 22 क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है।

घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस की घोषणाओं पर जनता भरोसा करती है। भारतीय जनता पार्टी की अपेक्षा कांग्रेस पार्टी की घोषणाएं जनता के हित में हैं। भाजपा के शासनकाल में आम जनता काफी त्रस्त है। महंगाई के कारण महिलाओं के किचन का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में गैस सिलेण्डर पर 500 रुपए की सब्सिडी देगी। यानी छत्तीसगढ़ में 475 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। यही नहीं 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी और साथ की हाफ बिजली बिल योजना भी लागू रहेगा।

सभी को मिलेगी गैस सब्सिडी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गैस सिलेंडर पर सब्सिडी सभी को मिलेगी। भाजपा ने केवल उज्ज्वला योजना वाले सिलेंडरों को सब्सिडी में शामिल किया लेकिन कांग्रेस पार्टी सभी को सब्सिडी देगी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने अपी घोषणाओं में फ्री बिजली की गारंटी नहीं दी। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम से घोषणापत्र जारी किया लेकिन दुर्ग की सभा में मोदी जी ने एक बार भी 31 सौ रुपए में धान खरीदी की बात नहीं की। यह पूरा पुलिंदा पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह का है।

सभी जिलों से जारी हुआ घोषणा पत्र
कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र सभी जिलों से जारी किया गया। राजधानी रायपुर से छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगाव से तो पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर से घोषणा पत्र जारी किया। उप मुख्यमंत्री  सिंहदेव ने सरगुजा से, वरिष्ठ नेता डॉ. चरण दास महंत ने बिलासपुर और गूहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग तथा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो अकबर ने कवर्धा से घोषणा पत्र जारी किया।

कांग्रेस की यह है घोषणाएं

  • प्रति एकड़ 22 क्विंटल धान की खरीदी।
  • 32 सौ रुपए में होगी प्रति क्विंटल धान खरीदी।
  • सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी, घर की महिला के बैंक खाते में दी जाएगी।
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक फ्री बिजली।
  • महिला स्व सहायता समूहों और सक्षम योजना के तहत लिए गए ऋण माफ।
  • आगामी सालों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
  • राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी ने आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों को अपग्रेड करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों को सड़क दुर्घटना और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत फ्री इलाज।
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6600 से ज्यादा वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर शास्ती और ब्याज के कर्ज माफ।
  • राज्य के किसानों से तीवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।
  • हर साल लघु वनोपज की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए।
  • पिछली बार की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ।
  • प्रदेश के 17 लाख परिवारों को मिलेगा आवास।
  • प्रदेश में जाति जनगणना कराएंगे।
  • सरकारी स्कूलों केजी  से लेकर पीजी तक फ्री शिक्षा।
  • तेंदूपत्ता संग्राहकों को हर साल मिलेगा 6000 रूपए बोनस।
  • डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।
  • भूमिहीन मजदूरों को मिलने वाली 7000 की राशि बढ़ाकर 10 हजार तक की जाएगी।
आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित एवं पुरस्कृत
दिशा की बैठक में सांसद विजय बघेल ने दिये निर्देश…. सभी योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में लगाएं पूरा जोर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोविंदपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा…
भारत में थम नहीं रहा कोराना का कहर: दैनिक मामलों में रिकार्ड बढ़ोत्तरी…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 4 लाख के करीब नए मामले
शिक्षा वह ज्योति है, जो अन्याय से लड़ना और आगे बढ़ना सिखाती है : भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी पहुंचे डोंगरगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, आचार्य विद्यासागर महाराज से की मुलाकात
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 23 # 05 November 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?