ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : रायपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की पकड़ में आया लाखों का सोना, बैग में भरकर जा रहा था शख्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : रायपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की पकड़ में आया लाखों का सोना, बैग में भरकर जा रहा था शख्स

By Mohan Rao
Published: November 4, 2023
Share
आरपीएफ की पकड़ में आया लाखों का सोना
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी जिलों में अवैध संपत्ति के परिवहन पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशनों में भी आरपीएफ द्वारा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इस बीच रायपुर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ की टीम द्वारा लाखों का सोना पकड़ा है। एक शख्स द्वारा आधे किलो से भी ज्यादा के सोने के आभूषण लेकर जा रहा था जिसे आरपीएफ ने जब्त कर लिया है। फिलहाल इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर, मंडल टास्क टीम, एसआईबी एवम सीआईबी रायपुर के अधिकारी व जवानों के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर में प्लेटफार्म एवं गाडियों की चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 5 व 6 पर दुर्ग छोर में ट्रेन नम्बर-18029 कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-2 के पास सक्ति निवासी अविनाश अग्रवाल के बैग की जांच की गई। उसके पास रखे काले रंग की एक ट्रॉली बैग एवं एक लाल ब्लैक रंग का पिठ्ठू बैग को चेक करने पर उसमें 590 ग्राम सोने के आभूषण मिले।

जांच में बैग से सोने का मंगल सूत्र, नेकलेस, लॉकेट, अंगुठी, चौन, रिंग, ब्रेसलेट, नाक की फुल्ली, कान की बाली इत्यादि एवम चांदी का आभूषण, पायल, कंगन, कड़ा, बिछिया, मूर्ति, सिक्का इत्यादि मिले। अविनाश अग्रवाल द्वारा आरपीएफ उक्त ज्वेलरी के संबंध में किसी भी प्रकार वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद आरपीएफ ने सोने के जेवर जब्त कर लिया। जब्त सोने के जेवरातों की अनुमानित कीमत लगभग 52 लाख 76 हजार 660 रुपए बताई जा रही है। आरपीएफ पोस्ट द्वारा इसकी सूचना राज्य कर आयुक्त को दी गई। राज्य कर आयुक्त द्वारा सोना एवम चांदी के बने आभूषणों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ में कबीर मठ के प्रशासनिक अधिकारी को दिनदहाड़े गोली मारी, मचा हड़कंप
जिला अस्पताल का पहला टीका डॉ. सुगम सावंत को….. कोरोना के निराशाकाल के बाद वैक्सीनेशन शुरू होने से उत्साह का वातावरण
जॉब स्कैम में शुभेंदु अधिकारी का सहयोगी गिरफ्तार, BJP नेता तक पहुंचेगी जांच की आंच?
बॉलीवुड व टेलीविजन का जाना माना चेहरा हिमानी शिवपुरी ने गिनाया छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के नाम…. नेशनल टूरिज्म डे पर कहा छत्तीसगढ़ की इन जगहों पर जरूर जाएं
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छोड़ा पद, अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली से दो बार के पार्षद रहे चुम्मन देशमुख ने थामा कांग्रेस का हाथ, गृह मंत्री साहू ने गमछा पहनाकर कांग्रेस में किया शामिल
Next Article विधायक देवेन्द्र की विश्वास यात्रा : भाजपा साधा निशाना, बोले- जनता का भरोसा नहीं जीत सकती भाजपा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?