सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ के जवान ने शनिवार की सुबह सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। घायन जवान को जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल अफसरों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सुकमा के तोंगपाल के लेदा स्थित सीआरपीएफ हेडक्वार्टर की है। सीआरपीएफ के जवान ने शनिवार सुबह खुद को गोली मार ली। जवान का नाम गोकरन बताया जा रहा है और वो सीआरपीएफ के 227 बटालियन में पदस्थ था। घटना के बाद साथी जवानों ने गोकरण को पहले सुकमा के अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे रेफर करने पर जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में जवान का इलाज चल रहा है।
