ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता

By Mohan Rao
Published: October 27, 2023
Share
भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने दाखिल किया नामांकन
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने दुर्गा मंदिर सेक्टर -2, गणेश मंदिर सेक्टर -5, सेक्टर 9 श्री हनुमान मंदिर, बाबा बालकनाथ मंदिर खुर्सीपार, शीतला माता मंदिर, ग्राम देवी छावनी, मंगल बजार छावनी मंदिर, जैतखाम एवं गुरूद्वारा बेबेनानकी में मत्था टेका। इसके बाद नामांकन रैली की शुरूआत की।

प्रेम प्रकाश पाण्ड़ेय की नामांकन रैली छावनी, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, केनाल रोड,भगत सिंग चौक, रामचंद्र होटल, एमपीआर रोड, श्रीराम चौक, गुरुद्वारा बेबेनॉनकी, शिवालय, परशुराम चौक, केनाल रोड, नंदिनी रोड, ओवर ब्रिज होते हुए सेन्ट्रल एवन्यु, सेक्टर-9 चौक, हॉस्पिटल सैक्टर हुडको श्रीराम चौक से ओवर ब्रिज होते हुए जेल तिराहा, कचहरी चौक से गंज मंडी पहुंची, जहां उन्होंने दुर्ग जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान पाण्डेय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है मुझे फिर से अपनी कर्मभूमि भिलाई की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षाधानी भिलाई जिसकी पहचान आईआईटी के नाम से होती थी, उसे आज महादेव आईडी के नाम से जाना जा रहा है। पिछले 5 वर्षों में शहर की छवि जिस तरह धूमिल है, निश्चित ही अब इस सरकार को बदलने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे और भिलाई को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलायेंगे।

रैली के दौरान छावनी, खुर्सीपार, टाउनशिप, हुडको आदि क्षेत्रों में आमजनों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी का अभिवादन किया और आशीर्वादरूपी समर्थन के लिए आभार जताया। रैली में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा साथी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। प्रेम प्रकाश पाण्ड़ेय ने नामांकन रैली के दौरान दुर्ग गंजमंडी में जनसभा को भी संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। गंजमंडी में भिलाई के पूर्व सभापति, बैकुण्ठधाम के संस्थापक राजेंद्र अरोरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के समक्ष भाजपा प्रत्याशियों प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विजय बघेल, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीजेपी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग का सम्मान किया है। आज उनकी जनकल्याणकारी नीतियों का लोहा पूरा विश्व मानता है।

महिला थाने के काउंसलर का काटा गला, दो नाबालिग सहित 3 लोगों ने किया हमला…
युक्तियुक्तकरण से लौटी स्कूलों की रौनक, स्कूलों में फिर सुनाई दे रहे हिंदी अंग्रेजी के पाठ और गणित के सवालों की गूंज
सिम कार्ड के लिए फिजिकल फॉर्म का झंझट खत्म, डिजिटल KYC से मिलेगा नया कनेक्शन
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : 14 पारंपरिक खेलों में बच्चो से लेकर बुजुर्ग दिखाएंगे अपना जोर, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ
इस ‘अप्रैल फूल’ डे पर टीवी कलाकारों ने बताया अपने सबसे मजेदार प्रैंक्स के बारे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहले मतदान फिर दुकान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन, व्यापारियों ने लिया संकल्प
Next Article अंतागढ़ के बागी अनंत नाग को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?