भिलाई। कांग्रेस प्रत्याशी व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की विश्वास यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। गुरुवार को विश्वास यात्रा के दूसरे दिन हजारों लोगों ने विधायक देवेन्द्र यादव का सर्मथन किया। उनकी यात्रा में हजारों की तादात में लोग शामिल हुए। इस दौरान क्रांति सेना के कई पदाधिकारी और सतनामी समाज की वरिष्ठ महिला नेत्री सहित कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। इन सभी लोगों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और पूरा विश्वास जताया और वे कॉंग्रेस में शामिल हुए।
कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी ने कहा कि विधायक देवेन्द्र यादव की मेहनत, भिलाई के विकास और जनता के हित के लिए उनके लगन, उनकी निष्ठा, ईमानदारी और कांग्रेस की जन हितैसी योजनाओं, सीएम भूपेश बघेल के विकास को गति देने वालो योजनाओं और उनके 5 साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर सब ने कांग्रेस ज्वाइन किया है।
सतनामी समाज वरिष्ठ नेत्री समाज सेविका रामप्यारी भारती, बिंदु दिवाकर, सीमा कुर्रे, संतोष भारती, अहिल्या बंजारे, सौरभ अग्रवाल, बल्लू बंधे ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश पर विधायक देवेन्द्र यादव ने सभी को गमछा भेंटकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इसके अलावा छावनी में क्रांति सेना संगठन के शुभम वर्मा, राहुल वर्मा, विकास वर्मा, दीप सोनी, सुमित दुबे, देवेंद्र पटेल, हिमांशु साहू, हिरेंद्र वर्मा, मनीष यादव आदि ने भी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
