ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के बाद दुर्ग शहर में भी एटीएम से चोरी का प्रयास, रुपए नहीं निकले तो तोड़फोड़ कर भागे बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई के बाद दुर्ग शहर में भी एटीएम से चोरी का प्रयास, रुपए नहीं निकले तो तोड़फोड़ कर भागे बदमाश

By Mohan Rao
Published: October 26, 2023
Share
एटीएम में चोरी का प्रयास
SHARE

भिलाई। एक ही रात में दुर्ग भिलाई के दो एटीएम में सेंधमारी हुई है। भिलाई के ओम शांति चौक गौरव पथ के बाद दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में भी एटीएम में सेंधमारी का प्रयास किया गया है। एटीएम से रुपए नहीं निकाल पाए तो बदमाशों ने एटीएम में तोड़फोड़ कर दी। एटीएम काम नहीं करने पर मेंटेनेंस टीम को सूचना मिली। मौके पर पहुंचे टेक्निशियन ने पाया कि एटीएम में चोरी का प्रयास हुआ। इसके बाद मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 427-IPC, 457-IPC, 511-IPC के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार डेली आन लाईन रिपोर्ट पर फ्लैस करने पर जय बेकरी के पास स्टेशन रोड दीपक नगर मे लगी एसबीआई एटीएम क्रमांक FFBQ015141037 मे फाल्ट दिखा रहा था। एटीएम काम नहीं कर रहा था। इसके बाद एटीएम का मेंटेनेंस देखने वाले  चंद्रशेखर क्षीरसागर एटीएम में पहुंचे। एटीएम की जांच करने के बाद पता चला कि कोई अज्ञात ने दिनांक 24 व 25 अक्टूबर की दरमियानी रात करीबन 12.10 बजे एटीएम में चोरी का प्रयास किया।

चोर ने एटीएम में प्रवेश करने के बाद एटीएम मशीन मे तोडफोड कर नगदी रकम निकालने का प्रयास किया है। अपनी पहचान छिपाने बदमाश ने एटीएम केबिन में लगे कैमरे को तोड़ दिया। एटीएम में तोड़फोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास किया लेकिन नगदी नहीं निकाल सके। बदमाश ने एटीएम की एसएनजी लाक, शटर असेम्बली, कास्मेटिक डोर, मानीटर स्क्रीन, कैमरा, वाल्ट, ब्रेक ओपन एवं एटीएम रूम मे लगे कैमरा को तोड़ा। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ओमशांति चौक भिलाई में भी हुई तोड़फोड़
बता दें इसी प्रकार की एक घटना गौरवपथ ओम शांति चौक स्थित एसबीआई के एटीएम भी हुई। यह घटना भी 24 व 25 अक्टूबर की दरमियानी रात की थी। इस मामले में भी एटीएम मेंटेनेंस देखने वाले कर्मचारी ने छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ओम शांति चौक पर हुई एटीएम सेंधमारी में भी मशीन से रकम निकालने का प्रयास किया गया लेकिन रुपए नहीं निकाल सके। एटीएम का शटर लॉक को तोड़ दिया गया जिससे लगभग 30 से 40 हजार के नुकसान का अंदेशा जताया गया है। इस मामले में छावनी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।

विशाल सोन होंगे जामुल थाना के नए प्रभारी, मोनिका पाण्डेय को मिली उतई की जिम्मेदारी…. एसपी ने जारी किया पदस्थापना आदेश
बोर व तालाबों में लगातार कम हो रहा जलस्तर, सिंचाई विभाग नहरों की सफाई कर बांध से छोड़े पानी-वोरा
राष्ट्रीय शिक्षा समागम में शिक्षाविदों ने कोरोना काल की सीख और प्रभावी शिक्षण के लिए सुधारों पर की चर्चा…. दिए महत्वपूर्ण सुझाव
मुख्यमंत्री को कारगिल विजय दिवस में शामिल होने का निमंत्रण
एक और एक्शन: ट्विटर ने अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रचार अभियान शबाब पर, भाजपा में छाई है खामोशी CG Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रचार अभियान शबाब पर, भाजपा में छाई है खामोशी
Next Article एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?