ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway News : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अब एयरपोर्ट व पोस्ट ऑफिस से मिलेगी टिकट… जानिए कहां है आपके शहर का काउंटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Railway News : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अब एयरपोर्ट व पोस्ट ऑफिस से मिलेगी टिकट… जानिए कहां है आपके शहर का काउंटर

By Mohan Rao
Published: October 23, 2023
Share
रेलवे टिकट काउंटर
SHARE

भिलाई। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिवहन में संरक्षा तथा यात्री सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने तीनों रेल मंडलो बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 319 स्टेशनों में यात्री सुविधाओं पर विशेष फोकस कर रहा है। इसी कड़ी में आरक्षित टिकट आसानी से उपलब्ध कराने रेलवे ने अब रेलवे स्टेशनों के साथ ही पोस्ट आफिस, एयरपोर्ट समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर पीआरएस काउंटर खोले हैं। यहां से यात्री टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर सकेंगे।

रेलवे अधिकरियों का कहना है कि यात्रियों को आरामदायक यात्रा अनुभव के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध कराने के लिए आरक्षित यात्री टिकट प्रणाली (पीआरएस) खोली गई है। रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने रेलवे स्टेशन के 42 आरक्षित यात्री टिकट प्रणाली (पीआरएस काउंटर) के अलावा 34 नॉन रेल हेड व पोस्ट ऑफिस जैसे प्रमुख स्थानों पर भी पीआरएस काउंटर की व्यवस्था की गई है।

रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 202 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस), 59 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) सह यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 76 यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 14 यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके), 8 जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस), 94 स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) तथा 88 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा उपलब्ध है।

यहां खुले टिकट काउंटर
रायपुर शहर में एयरपोर्ट, विधानसभा और रविशंकर यूनिवर्सिटी में यात्री आरक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि बिलासपुर शहर में तहसील कार्यालय, हाई कोर्ट भवन के साथ ही मुंगेली, बलौदा, अमरकंटक पोस्ट आफिस, कोरबा पोस्ट आफिस, अंबिकापुर पोस्ट आफिस, जशपुर नगर पोस्ट आफिस, सूरजपुर, बैकुंठपुर, बेमेतरा पोस्ट आफिस, बलौदाबाजार, कांकेर, कवर्धा, एयरपोर्ट नागपुर, खैरागढ़, छिंदवाड़ा, गढ़चिरौली, मोतीबाग, सकरधारा पोस्ट आफिस, भंडारा पोस्ट आफिस, डिंडोरी पोस्ट आफिस, शंकरनगर पोस्ट आफिस आदि स्थानों में यह सुविधा शुरू की गई है। इसके साथ ही आनलाइन टिकटिंग सुविधा आइआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षित ई-टिकट के बाद मोबाइल एप से जनरल टिकट भी खरीदा जा सकता है।

मोबाइल से ऐप से जनरल टिकट की सुविधा
इसके साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा के द्वारा आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षित ई-टिकट के बाद मोबाइल से ऐप द्वारा जनरल टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को दी गई है। इस सुविधा से यात्रियों को स्टेशन पर आकर टिकट काउंटर से लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदने की बाध्यता समाप्त हो गई है। यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ साथ सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे आसानी के साथ त्वरित अनारक्षित टिकट बुकिंग तथा सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त किये जा सकते हैं। इस यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को यात्रियो का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है एवं दिनों-दिन इस सुविधा के उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के निवासियों को ‘हर घर-एक पेड़ अभियान’ की सफलता के लिए पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ रेल यात्री सेवा संघ ने जनता को हो रही परेशानियों से रेलमंत्री को अवगत कराते सौंपा ज्ञापन, रूट बदलने उठ रही मांग
महिला सहित तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप, महुआ शराब पीकर हुए थे बीमार… जांच में जुटी पुलिस
गोधन न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री ने जारी की 15.29 करोड़ रुपए की राशि… अब तक 541.66 करोड़ का हो चुका भुगतान
चौंकाने वाली खबर : डेढ़ करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में पावभाजी वाले के घर पहुंचे अफसर… सच्चाई जानकर हुए हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस ने स्कूटी से जब्त किया 34 लाख रुपए से ज्यादा, जांच में पकड़ाया कैश
Next Article कांग्रेस की तीसरी लिस्ट भी जारी : रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा फाइनल, चार विधायकों की कटी टिकट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?