ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर में कामयाब नहीं हो रहा भाजपा का डैमेज कंट्रोल…. रिकेश के खिलाफ लामबंद भाजपाइयों ने कहा- जीतने नहीं देंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर में कामयाब नहीं हो रहा भाजपा का डैमेज कंट्रोल…. रिकेश के खिलाफ लामबंद भाजपाइयों ने कहा- जीतने नहीं देंगे

By Mohan Rao
Published: October 17, 2023
Share
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर क्षेत्र से भाजपा द्वारा रिकेश सेन को टिकट देने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पार्टी स्तर पर डैमेज कंट्रोल की कोशिशें भी की जा रही है, लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें रिकेश सेन के अलावा कोई भी चलेगा। इन कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि यदि पार्टी रिकेश के टिकट को बरकरार रखती है तो वे किसी तरह का सहयोग नहीं कर पाएंगे। कतिपय कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक कह दिया है कि यदि रिकेश ही भाजपा से प्रत्याशी बने रहते हैं तो उन्हें किसी कीमत पर जीतने नहीं देंगे। पता चला है कि वैशाली नगर क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सम्पर्क में हैं और लगभग रोजाना ही रायपुर जाकर अपनी भावनाओं से अवगत भी करा रहे हैं।

वैशाली नगर से रिकेश सेन को टिकट देकर भाजपा ने अपनी सिरदर्दी बढ़ा ली है। यहां टिकट वितरण में नाराजगी का आलम यह है कि पार्टी के कई कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लडऩे तक का ऐलान कर रहे हैं। वहीं दर्जनभर ऐसे भी दावेदार रहे हैं, जो स्वयं को छला हुआ महसूस कर रहे हैं। इन दावेदारों का कहना है कि भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली वैशाली नगर सीट गलत प्रत्याशी चयन की भेंट चढऩे जा रही है। पार्टी के नेता यहां से प्रत्याशी बदलने लगातार दबाव भी बना रहे हैं। टिकट के कई दावेदार तो अपनी भावनाओं से दिल्ली दरबार को भी अवगत करा चुके हैं। फिलहाल जेपी यादव, संगीता केतन शाह, भोजराज सिन्हा, निर्मला यादव, निहारिका मिश्रा, गणेश हिमांशु, दिव्या मक्कड़ भसीन, अभिषेक मिश्रा के साथ ही भोजराज सिन्हा, राजमणि दुबे और रामाशीष सिंह समेत कई और भी लोग हैं जो प्रदेश के नेताओं के सम्पर्क में हैं। ये लोग हर हाल में वैशाली नगर क्षेत्र से प्रत्याशी बदलने पर जोर दे रहे हैं।

क्यों हो रहा रिकेश का विरोध
रिकेश सेन को पार्टी का युवा चेहरा बताया जा रहा है, लेकिन भाजपा के लोग उन्हें पार्टी का कैडर मानने से ही इनकार करते हैं। उनका साफ कहना है कि रिकेश सेन कांग्रेसी मानसिकता रखते हैं और उनकी कांग्रेस के नेताओं से सांठगांठ भी रही है। इतना ही नहीं, पार्टी के पूर्व विधायक स्व. विद्यारतन भसीन के खिलाफ भी रिकेश सेन ने मोर्चा खोला था। रिकेश पर आरोप है कि वह भाजपा की रीति-नीति से कोई वास्ता नहीं रखते। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि क्षेत्र में रिकेश की छवि बेहद खराब है और उनके जीतने की संभावना लगभग नगण्य है। रिकेश को टिकट दिए जाने का युवा भाजपा नेता जेपी यादव प्रारम्भ से ही विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी आलाकमान से प्रत्याशी बदलने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आगाह भी किया है कि यदि प्रत्याशी नहीं बदला गया तो पार्टी को एक जीती हुई सीट पर हार का सामना करना पड़ सकता है।

दावेदारों की रही भरमार, फिर भी गलत चयन
क्षेत्र के भाजपाइयों का कहना है कि वैशाली नगर में दावेदारों की भरमार है और पार्टी का हर कार्यकर्ता जीत हासिल करने का माद्दा रखता है। बावजूद इसके पार्टी के नेताओं ने गलत चेहरे पर दांव लगाया है। पार्टी यहां से किसी अन्य युवा, महिला या अनुभवी कार्यकर्ता को भी आजमा सकती थी, लेकिन गलत टिकट वितरण से कार्यकर्ताओं के बीच भी गलत संदेश गया है। नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे ऐसे व्यक्ति के लिए काम नहीं कर सकते, जिसकी खुद की छवि खराब हो। कार्यकर्ताओं की मांग है कि समय रहते प्रत्याशी बदला जाए।

चुनाव ड्यूटी से घर जा रही महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, आरोपी फरार
विधानसभा चुनाव: राहुल का चुनावी वादा, क्या जीत की नींव रख पाएगा!
भिलाई में सूदखोर महिला गिरफ्तार, 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत ब्याज लेने के बाद भी नहीं देती दस्तावेज
रिटायर्ड आईपीएस कमलोचन कश्यप को नई जिम्मेदारी,  बनाए गए पीएचक्यू में ओएसडी
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के 15 योग प्रशिक्षक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Assembly Elections 2023 : बिलासपुर में लाखों के चांदी के जेवर पकड़ाए, 7 लाख कैश भी बरामद
Next Article कलेक्टर मीणा ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक, निर्वाचन संबंधी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने का दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?