बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के झींगो- गोपालपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को अनियंत्रित हाइवा ट्रेक्टर से टकराकर कच्चे मकान में गिर गई। हादसे के बाद मलबे में एक घंटे तक मलबे में फंसी रही। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गिट्टी लोड हाइवा जिले के झींगों से गोपालपुर की ओर जा रही थी। इसबीच जुनापारा के पास सामने की ओर से आ रही महिंद्रा ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर कच्चे मकान पर जा गिरी। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और मलबे में महिला दब गई। मकान संतोष उरांव का बताया जा रहा है कि मलबे में उसकी पत्नी मीना उरांव फंस गई। करीब एक घंटे तक महिला हाइवा व मकान के मलबे के बीच फंसी रही। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक्सीवेटर के माध्यम से मलबा को हटाया गया और काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाल कर राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है।




