ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू

By Om Prakash Verma
Published: October 9, 2023
Share
150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू
150 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, सात की मौके पर मौत, 28 लोग किए गए रेस्क्यू
SHARE

नैनीताल (एजेंसी)। नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर शाम सवा सात बजे जिम कॉर्बेट म्यूजियम तिराहे से करीब 13 किमी पहले हिसार हरियाणा के पर्यटकों की एक बस करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे, पांच महिलाओं समेत सात की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। बस में 28 लोग सवार थे। रेस्क्यू के दौरान मंगोली गांव के इंदर पत्थर की चपेट में आने से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के लिए सभी के शव हल्द्वानी भेजे गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा समेत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।

हिसार के न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल आर्यनगर हिसार के शिक्षक स्कूल बस में परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। बस में 28 लोग सवार थे जबकि, दूसरे वाहन में अंग्रेजी के शिक्षक अनिल कुमार समेत चार लोग सवार थे। अनिल ने बताया कि वे दो दिन पहले घूमने आए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। खबर लिखे जाने तक 19 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया।

अनिल ने बताया कि वने लोग रविवार देर शाम हिसार लौट रहे थे। कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर नलनी घटगढ़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस बीच, बस में सवार कई यात्री छिटक कर बाहर भी जा गिरे। खाई से लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस, दमकल व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल इलाज के लिए कालाढूंगी में सीएचसी पहुंचाया। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि खाई में घायलों को तलाशने के साथ ही रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं, घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, एसडीआरएफ समेत पहुंच गए थे।

इन्हें लाया गया एसटीएच
बचाव टीम ने पूजा, सोनाली, मोनिका, दीक्षा, विनीता, प्रियंका, समिनंदर कौर, अभिषेक, सोनिया, अमरजीत कौर, कमल प्रीत कौर , मुस्कान, प्रोमिला, अंकित, सुनीता, कपिल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

बिलासपुर सेंट्रल जेल से जज को भेजा धमकी भरा पत्र, मांगी 50 करोड़ की फिरौती
भिलाई में 10 अगस्त को मेगा जॉब फेयर, 5500 सौ पदों पर होगी भर्ती…. जानिए किसे मिलेगा मौका
बीजापुर में 41 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ 19 लाख रुपए का था इनाम, इनमें 12 महिलाएं भी शामिल
70 प्रतिशत दिव्यांग बालती बाई को मिला सुरक्षित आश्रय, घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में हुआ प्रवेश
बड़ी पहल: कार्यस्थल पर कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की तैयारी, 11 अप्रैल से हो सकती है शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Election Breaking : आज होगा पांच राज्यों में चुनाव का एलान, 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next Article Fit Bhilai Movement :  5000 लोगों ने लगाई विधायक देवेंद्र संग दौड़, 10 साल के बच्चे भी हुए शामिल

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?