ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Asian Games 2023: भारत ने लगाया पदकों का शतक, पहली बार पाई यह उपलब्धि… पीएम मोदी ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

Asian Games 2023: भारत ने लगाया पदकों का शतक, पहली बार पाई यह उपलब्धि… पीएम मोदी ने दी बधाई

By Mohan Rao
Published: October 7, 2023
Share
एशियाई खेलों में भारत ने पूरा किया पदकों का शतक
SHARE

हांगझोऊ। एशियाई खेलों में भारत ने इतिहास रच दिया है। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार भारत ने पदकों का शतक पूरा किया। भारत ने यह उपलब्धि प्रतियोगिता के 14वें पाई। 14 वें दिन भारत की झोली में तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक आया और इसके साथ ही पदकों का सैकड़ा पूरा हो गया। भारत की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के लोग रोमांचित हैं कि हमने 100 पदकों की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा ,‘‘एशियाई खेलों में भारत के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि। मैं हमारे शानदार खिलाड़ियों को बधाई देता हूं जिनके प्रयासों से भारत ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

एशियाई खेलों के शुरुआती 13 दिन में 95 पदक हासिल करने वाले भारत ने 14वें दिन 100 का जादुई आंकड़ा छुआ और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार पदकों का शतक लगाया है। इस प्रतियोगिता में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात, दसवें दिन नौ, 11वें दिन 12, 12वें दिन पांच और 13वें दिन नौ पदक मिले थे। 14वें दिन पांचवां पदक जीतने के साथ ही भारत के पदकों का शतक हो गया।

तीन स्वर्ण सहित पांच पदक
एशियाई खेलों में 14वें दिन की सुबह भारत की झोली में पांच पदक आए। शूटिंग में ज्योति और ओजस ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, महिला कबड्डी टीम भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। तीरंदाजी में अभिषेक ने रजत और अदिति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दिन का पहला पदक कंपाउंड तीरंदाजी में ही आया। अदिति ने महिला एकल में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके बाद इसी प्रतियोगिता में ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता का फाइनल अभिषेक और ओजस के बीच था। ऐसे में भारक दोनों पदक पहले से ही पक्के थे। ओजस ने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अभिषेक को रजत से संतोष करना पड़ा। इसके बाद महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर लगातार चौथी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

1951 में हुई थी एशियाई खेलों की शुरुआत
एशियाई खेलों की शुरुआत 1951 में हुई थी। दिल्ली में इसका आयोजन किया गया था और मेजबान भारत ने कुल 51 पदक जीते थे। इसमें 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे। पदक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर था। इसके बाद भारत को 50 पदक हासिल करने के लिए 31 साल का इंतजार करना पड़ा। 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 57 पदक जीते। 1954 में भारत ने कुल 17 और 1958 में सिर्फ 13 पदक जीते, जबकि 1951 में भारत ने 15 स्वर्ण जीते थे। 1990 में ऐसा मौका भी आया, जब पदक तालिका में भारत शीर्ष 10 में भी नहीं था। 1998 से भारत के प्रदर्शन में सुधार आया और 2006 में पहली बार भारत ने घर से बाहर 50 से ज्यादा पदक जीते। इसके बाद से भारत लगातार 50 से ज्यादा पदक जीतता आया है। अब 2023 में भारत ने 100 पदकों का आंकड़ा पूरा कर लिया।

Update Breaking: भिलाई में डायरिया फैलने से फूटा कलेक्टर का गुस्सा, नाली से गुजरी पाइप लाइन देखकर निगम अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार, मृतकों के घर पहुंचे
शंकर नाला के ढ़लाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा, कहा- मुख्य सड़क सौंदर्यीकरण मालवीय नगर चौक तक पहुंचा…. जनता को जल्द मिलेगी धूल मुक्त सड़क की सौगात
कोरोना : सात महीने बाद सबसे कम सक्रिय मामले, अब तक साढ़े चार लाख से अधिक लोगों को लगा टीका
साइटिका: ये है पीठ की समस्या के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके
यूएनडीपी और नीति आयोग ने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान को सराहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण: छत्तीसगढ़ महतारी और म्यूजिकल फाउंटेन का विधायक देवेंद्र ने किया लोकार्पण
Next Article CG Crime : चरित्र पर शक करता था पति, बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने ले ली जान… पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?