ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्‍कूल क्विज कॉम्‍पीटिशन बना
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्‍कूल क्विज कॉम्‍पीटिशन बना

By Om Prakash Verma Published October 4, 2023
Share
बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्‍कूल क्विज कॉम्‍पीटिशन बना
बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्‍कूल क्विज कॉम्‍पीटिशन बना
SHARE

इस प्रतियोगिता में भारत के 26,500 से ज्‍यादा स्‍कूलों ने पंजीकरण कराया
‘बैटल ऑफ माइंड्स’- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 दुनिया में सबसे बड़ी इंटर-स्‍कूल प्रश्‍न प्रतियोगिता बनकर उभरी है। इसने ज्ञान को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सशक्‍त करने में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। शानदार प्रतिक्रिया के साथ इस प्रतियोगिता में भारत के हर जिले से 26,000 से ज्‍यादा स्‍कूलों ने पंजीकरण कराया है।

इसके अलावा, इस कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रभावशाली तरीके से 3.8 लाख से अधिक विजिटर्स आए, जिससे कि भारत में इसे लेकर व्‍यापक रुचि एवं जुड़ाव का पता चलता है।

यह प्रतियोगिता 3 अक्‍टूबर को शुरू हुई और इसने समावेशन, समानता, निष्‍पक्षता और ज्ञान पाने की ललक जैसे सिद्धांतों को बरकरार रखा है और भारत के विद्यार्थियों को एक बेजोड़ मंच प्रदान किया। विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों की पेशकश की गई है, जो कक्षा की चार-दीवारी से कहीं बढ़कर होंगे। इस स्‍तर की एक राष्‍ट्रीय प्रश्‍न प्रतियोगिता में पहली बार, विशेष आवश्‍यकताओं वाले विद्यार्थी भी भाग लेंगे।

‘बैटल ऑफ माइंड्स’- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 एक प्रतियोगिता से कहीं बढ़कर है; यह वो मंच है, जो अलग-अलग पृष्‍ठभूमि के युवाओं को भारत की सबसे सम्‍मानित संस्‍था की छत्रछाया में जिज्ञासा, सीखने और एकता के उत्‍साह का जश्‍न मनाने के लिये एकजुट करता है।

आकर्षक इनामों में टॉप 12 स्‍कूलों के लिये बसें और विद्यार्थियों तथा उनके शिक्षकों के लिये आईपैड्स एवं टैबलेट्स शामिल हैं, जो ऐसा प्रोत्‍साहन देते हैं, जिससे उत्‍कृष्‍टता के लिये मनोबल बढ़ता है और पुरस्‍कार मिलता है। ‘बैटल ऑफ माइंड्स’- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 का ग्रैंड फिनाले 5 दिसंबर, 2023 को होगा। नगद पुरस्‍कार न सिर्फ विजेता को, बल्कि उन भाग लेने वालों को भी मिलेंगे, जो सेमी फाइनल्‍स और क्‍वार्टर फाइनल्‍स में पहुँचते हैं। इस प्रकार सभी के लिये अवसर होंगे।

ऑनलाइन प्रतियोगिता की मेजबानी www.indianarmyquiz.com पर होगी, जिसके बाद श्रीनगर, चंडीगढ़, जालंधर, कोटा, पुणे, बेंगलुरु, सिकंदराबाद, शिलॉन्‍ग, रांची, बरेली और आगरा में ऑफलाइन कमांड क्‍वार्टर-फाइल्‍स (क्‍यूएफ) और श्रीनगर, चंडीगढ़, कोटा, चेन्‍नई, नारंगी तथा मेरठ में कमांड सेमी-फाइल्‍स (एसएफ) होंगे।

‘बैटल ऑफ माइंड्स’- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023 सीमाओं के पार जाती है और एक देशव्‍यापी प्रतियोगिता है, जहाँ हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा चमक सकती है। यह युवाओं के दिमाग और देश के भविष्‍य पर एक अमिट छाप छोड़ने के लिये है। यह बदलाव की यात्रा का आरंभिक कदम है, जो देशभक्ति, शिक्षा, विजय, बहादुरी और साहस के मूल्‍य प्रदान करेगा और भारतीय सेना के अदम्‍य उत्‍साह तथा समर्पण को प्रतिबिम्बित करेगा। आंकड़ों से इतर यह देशभर के अनगिनत बच्‍चों तथा उनके माता-पिता को प्रभावित करेगा।

यह देशभक्ति और प्रगति के उत्‍साह का समर्थन करने वाला एक रोमांचक सफर है। आइये, हम मिलकर ऐसी विरासत बनाएं, जो आने वाली पीढ़ियों को याद रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं का किया सम्मान

Om Prakash Verma October 4, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 352 # 04 October 2023
Next Article Real Kabaddi League: जयपुर जगुआर ने अरावली ईगल्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की की Real Kabaddi League: जयपुर जगुआर ने अरावली ईगल्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की की

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?