ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देर रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक : 90 सीटों पर नाम तय कर ले गए अजय माकन, अब सीईसी की बैठक में लगेगी मुहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

देर रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक : 90 सीटों पर नाम तय कर ले गए अजय माकन, अब सीईसी की बैठक में लगेगी मुहर

By Mohan Rao
Published: October 2, 2023
Share
बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते अजय माकन
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए जद्दो जहद कर रही है। भाजपा के 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई है, जो देर रात तक चली। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल हुए। देर रात तक चली बैठक में 90 विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जाने की खबर है लेकिन सूची जारी नहीं की गई। बताया जा रहा है कि अब सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी।

बैठक के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन ने सीएम भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 90 प्रत्याशियों के चयन पर गहन चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान अजय माकन ने कहा कि सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर नामों पर सहमति बन गई है। अब इसे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भेजा जाएगा, जहां इन पर मुहर लगेगी। इसके बाद लिस्ट जारी की जाएगी। अजय माकन ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज की तारीफ भी की। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने अजय माकन को कांग्रेस पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कमेटी के सदस्य नीटा डिसूजा, सदाशय नेट्टा, हनुमंथैया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, डा. शिवकुमार डहरिया आदि कांग्रेस के सीनियर नेता मौजूद रहे।

भाजपा की सूची का भी है इंतजार
इधर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की भी रविवार को दिल्ली में बैठक हुई। माना जा रहा था कि रविवार देर रात तक भाजपा अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर देगी लेकिन इनकी सूची भी जारी नहीं हुई। सूत्रों से पता चला है कि भाजपा ने भी छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर नाम तय कर लिए। 21 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद शेष 69 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। बताया जा रह है कि भाजपा जल्द ही 40 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सूची जारी करेगी। एक दो दिनों में भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है।

बाल संरक्षण के लिए बनाई गई समन्वित कार्ययोजना, मिशन वात्सल्य और किशोर न्याय अधिनियम पर फोकस
फिल्मी अवतार में भगवान गणेश, कहीं पुष्पा तो कहीं बाहुबली बन आए नजर…
अनोखी परंपरा, दुर्गा अष्टमी की आधी रात को यहां निकलतें हैं खप्पर, 108 नींबू काटकर की जाती है रस्में पूरी
एयरबेस की सुरक्षा में नहीं लगेगी जम्मू जैसी सेंध, काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीद रही एयर फोर्स
प्रदेश की पॉजिटिविटी दर घटकर 0.14 प्रतिशत हुई, 9 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर पुलिस ने की विसर्जन रैली में शामिल गुंडा बदमाशों धरपकड़, 52 बदमाशों पर हुई कार्रवाई
Next Article गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?