भिलाई। इतवारी-बिलासपुर के बीच चलने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस का कोरबा तक विस्तार कर दिया गया है। यह ट्रेन कोरबा से शुरू होकर इतवारी तक जाती है लेकिन वापसी में इस ट्रेन को बिलासपुर तक ही चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब इस ट्रेन को वापसी में भी कोरबा तक विस्तार कर दिया गया है। इसके अलावा रेलवे ने इंटरसिटी सहित चार ट्रेनों का शेड्यूल बदला है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार12855/12856 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस, 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल एवं 08725 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, 18240 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस की समय सारणी में अंशिक परिवर्तन किया गया है एवं इस गाड़ी का विस्तार कोरबा तक किया जा रहा है। यह गाड़ी दिनांक 29 सितम्बर 2023 से नियमित 18239/18240 कोरबा-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (इतवारी)-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस बन कर चलेगी।
इन ट्रेनों का बदला टाइम टेबल








