ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Fraud : 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर शातिर ने किसान से ठगे 18 लाख… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Fraud : 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर शातिर ने किसान से ठगे 18 लाख… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: September 21, 2023
Share
Fraud
SHARE

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में किसान से 18 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल किसान को 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का मैसेज आया। उसने मैसेज पर रिप्लाई किया और ठग के जाल में फंसता चला गया। 25 लाख पाने के चक्कर में किसान ने ठग के बताए खातों में 18 लाख रुपए अलग अलग समय में ट्रांसफर कर दिए। इतना होने के बाद भी जब किसान को 25 लाख नहीं मिले तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार, दामापुर चौकी क्षेत्र के तुलसीखैरा गांव का किसान शत्रुहन कुमार के मोबाइल पर 25 लाख रुपए की लॉटरी निकलने का मैसेज आया था। इनाम के रुपए की लालच में जब उसने मैसेज का रिप्लाई किया, तो उसे अनजान नंबर से कॉल आने लगे। जिसके बाद उसे 25 लाख की लॉटरी का झांसा दिया गया। फिर लॉटरी के 25 लाख रुपए देने के एवज में प्रोसेसिंग फीस की मांग की गई। लालच में पड़कर पीड़ित किसान ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद यह सिलसिला थमा नहीं।

किसान ने 25 लाख रुपए पाने के चक्कर में बीते नौ महीने से 40 किस्तों में पैसा भेजता रहा। इस दौरान उसने अपनी जमीन भी बेच दी उससे मिले पैसे भी ठग के बताए खातों में ट्रांसफर करता रहा। इस तरह 18 लाख रुपए ठग के खातों में जमा कर दिए लेकिन लॉटरी के 25 लाख उसे नहीं मिले। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए, उनकी जांच की जा रही हैं और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। पुलिस ने आसपास के लोगों से इस तरह लॉटरी के झांसे में नहीं आने की अपील भी की है।

एलईडी वाहन व कला जत्था के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रही छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं
केंद्रीय जेल दुर्ग पहुंचे विधायक रिकेश सेन, बंदियों संग भजन कीर्तन कर बांटी रामलला प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां
तबादला ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ गृहविभाग ने बड़ी संख्या में किया आईपीएस अधिकारियों का तबादला… 40 अफसरों का ट्रांसफर… देखें पूरी सूची
CG Breaking : 11 वीं की छात्रा ने जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ाया, मंदिर में खुद को किया बंद
केंते एक्सटेंशन खदान के लिए जन सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई, आरआरवीयूएनएल ने छत्तीसगढ़ में दूसरी कोयला खदान खोलने की योजना बनाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वकप से पहले बड़ा एक्शन, किए ऑनलाइन सट्टा एप ब्लॉक और हजारों खाते फ्रीज सट्टेबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वकप से पहले बड़ा एक्शन, किए ऑनलाइन सट्टा एप ब्लॉक और हजारों खाते फ्रीज
Next Article निज्जर हत्या मामला: विवाद के बाद भारत का बड़ा फैसला, कनाडा में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित निज्जर हत्या मामला: विवाद के बाद भारत का बड़ा फैसला, कनाडा में वीजा सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?