ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की हाईटेक तैयारी : एआई तकनीक के साथ लड़ेगी चुनाव, राजधानी में तैयार हुआ वार रूम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की हाईटेक तैयारी : एआई तकनीक के साथ लड़ेगी चुनाव, राजधानी में तैयार हुआ वार रूम

By Mohan Rao
Published: September 16, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल ने किया वार रूम का शुभारंभ
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही कांग्रेस व भाजपा अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी इस बार हाईटेक तरीके से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अत्याधुनिक तकनीक से लैस वार रूम तैयार किया है। इस वार रूम की डिजाइनिंग ऐसी है कि यहां पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में बने इस वार रूम की शुरुआत कर दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का यह हाइटेक वाररूम में 24 घंटे काम करेगा।

बता दें छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी ने अपने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस पार्टी अभी भी इसपर मंथन कर रही है। प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं होने के पीछे कांग्रेस आलाकमान का अपना तर्क है। वहीं कांग्रेस पार्टी चुनावी तैयारियों में कमी नहीं कर रही है। राजधानी रायपुर में हाईटेक वार रूम बनाकर इसकी शुरुआत कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस वार रूम में अलग-अलग विशेषज्ञता रखने वाले 250 से ज्यादा स्पेशलिस्ट को तैनात किया गया है। यहीं से प्रदेशभर में संगठन पर बूथ स्तर तक नजर रखी जाएगी।

वार रूम से 360 डिग्री वॉच करेगी कांग्रेस
राजधानी में तैयार वार रूम से कांग्रेस पार्टी प्रदेश के वोटरों को 360 डिग्री पर करेगी। कहने का मतलब है कि ऐसा प्रबंध किया गया है कि सभी 90 विधानसभाओं पर नजर रहेगी। इस वार रूम में डाटा इंटेलिजेंस, पॉलिटिकल इंटेलिजेंस, ग्राउंड कैंपेन टीम, फ़ील्ड मैनेजमेंट, सोशल मीडिया प्रबंधन टीम, डिजिटल मीडिया एंड पब्लिकेशन, मीडिया मॉनीटरिंग, फेक न्यूज़ मॉनीटरिंग सेल, बूथ मैनेजमेंट, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, कॉल सेंटर, कनेक्ट सेंटर और अलग से स्टूडियो तैयार किया गया है। इतना नहीं विशेषज्ञों की एक टीम भी बनाई गई है जो कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में काम कर रही है।

मोबाइल पर पहुंचेगी सरकार की उपलब्धि
कांग्रेस पार्टी मोबाइल के जरिए अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही विपक्ष की नाकामियों को हर व्यक्ति के मोबाइल तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की जा रही है। कांग्रेस पार्टी की नजर व्हाट्सएप ग्रुप, ब्रॉडकास्ट, फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल, यूट्यूब चैनल्स पर भी है। डिजिटल वार रूम की नजर इन सब पर है। सरकार इसके जरिए चुनाव प्रचार व तैयारियों को डिजीटल मोड पर ले जाना चाहती है। यही नहीं आगामी चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के मतदाताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सीधा संवाद करवाया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी के माध्यम से मुख्यमंत्री एक ही समय में व्यक्तिगत रूप से लाखों मतदाताओं से जुड़ पाएंगे।

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग : धमतरी के किसान से की थी 30 लाख की ठगी, अमलेश्वर में दर्ज हैं 12 मामले
भाजपा ने शुरू की घोषणा पत्र सुझाव पेटी : ई-मेल व वाट्सएप से लेंगे लोगों का सुझाव… फिर बनेगा घोषणा पत्र
छत्तीसगढ़ के 1 लाख से अधिक श्रमिकों के बैंक खातों में पहुंचे 53 करोड़ रुपए से ज्यादा, विभिन्न योजनाओं के तहत मिली राशि
तीज क्वीन प्रतियोगिता : मनोरंजक गेम्स में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, इन्हें मिला तीज क्वीन का खिताब
अस्पताल पर कोरोना जांच के दिशा-निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीता प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की तैयारी कर रही सरकार, कल मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ चीता प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की तैयारी कर रही सरकार, कल मनाई जाएगी पहली वर्षगांठ
Next Article भिलाई चेम्बर की नई पहल : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर युवाओं के लिए रोजगार मेला व कर्मकार सेवा सम्मान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?