ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : विधायक देवेंद्र ने किया डोम शेड व क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण, डेढ़ करोड़ से बना है स्टेड़ियम… जानिए इसकी खास बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Good News : विधायक देवेंद्र ने किया डोम शेड व क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण, डेढ़ करोड़ से बना है स्टेड़ियम… जानिए इसकी खास बातें

By Mohan Rao
Published: September 11, 2023
Share
हुडको में बना क्रिकेट स्टेडियम
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई के हुडकों में एक बड़ा भव्य सर्व सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया गया है। लंबे समय से खाली पड़े मैदान में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खेल सुविधा की व्यवस्था की गई है। एक सर्व सुविधा युक्त क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है। जिसका विधायक देवेंद्र यादव ने लोकार्पण किया। इसके अलावा सर्व सुविधा युक्त डोम शेड का लोकार्पण भी किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर, राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्र के युवाओं ने मांग की थी कि उनके खेल के लिए क्षेत्र में खाली मैदान तो है। लेकिन खेल स्टेडियम की सुविधा नहीं है। वे वर्षों से मांग कर रहे हैं। लेकिन कोई पहल नहीं होती है। इस वजह से उन्हें खेल का अभ्यास करने के लिए दूसरे जगह सेक्टर एरिया के खेल मैदान में जाना पड़ता है। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। हुडकों में वर्षों से खाली मैदान था। जनता की मांग पर विधायक यादव ने पहल की भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया गया। करीब 1 करोड़ 48 लाख की लागत से इस स्टेडियम को बनाया गया है।  हुडकों में एक बड़ा मैदान जो सालों से उपेक्षित पड़ा था। इस मैदान का उपयोग करने और क्षेत्र के भावी खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा देने  विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। लोकार्पण के साथ ही विधायक श्री यादव और महापौर नीरज पाल ने एक एक मैच भी खेला और युवाओ की क्रिकेट टीम व भावी खिलाड़ियों को बधाई दी।

सभी जरूरी सुविधाएं इस क्रिकेट मैदान में
निगम के इंजीनियरों ने बताया कि यह स्टेडियम काफी खास है।  विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बनाएं जा रहे इस स्टेडियम में लेडिस-जेंस व दिव्यांग के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाएं जा रहे है। खिलाडि़यों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूप बनाया गया है। साथ ही यहां एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक जिंम भी बनाया गया है। इसके अलावा बच्चों के खेलकूद के लिए भी सुविधा होगी। बच्चों के लिए खेल-कूद की सामाग्री भी यहां लगाई जाएगी।

कारपोरेट घास और हाई मास्क
स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत यहां की कारपोरेट ग्रास लगाई जा रही है। इसके अलावा यहां रात में भी खेल मैंच हो सकेंगे। इसके लिए 4 फ्लड लाइट लगाया गया है। जहां जिससे रात में भी खेल मैदान में पर्याप्त लाइट होगी। इतनी प्रकाश व्यवस्था होगी कि रात में भी खेल आयोजित किए जा सकेंगे। रातः में ही विधायक श्री यादव ने लोकार्पण किया और एक एक मैच भी खेला गया।

पुलिस सहायता केंद्र भी खोला गया
लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला के पुलिस कप्तान सलाभ सिन्हा और एडिशनल एसपी संजय ध्रुव भी उपस्थित रहे।  एसपी सिन्हा ने कहा कि मैं कुछ वर्ष पूर्व जब यहां आया था तब यहां खाली मैदान हुआ करता था, लेकिन अब यहां एक सर्वे सुविधायुक्त भव्य और बेहद आकर्षक क्रिकेट मैदान का निर्माण किया गया है, जो भावी खिलाड़ियों के भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगा और भिलाई वासियों के लिए भी काफी हर्ष की बात है। साथी यहाँ एक पुलिस सहायता केंद्र भी खोला गया है। जिसका लोकार्पण भी किया गया। इस पुलिस सहायता केंद्र में 112 की एक गाड़ी 24 घंटे उपस्थिति रहेगी और आसपास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शिकायत सामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचंर ,चोरी, मारपीट या किसी भी सामाजिक घटना को अंजाम देने पर तत्काल लोगों को पुलिस की मदद मिलेगी।

खाली मैदान बना अब सुविधाजनक स्टेडियम
भावी खिलाड़ियों के भविष्य बीके लिए ताकि उन्हें अच्छे अभ्यास के लिए बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराने की सफल पहल की गई।  यहां खाली मैदान था,उसे भव्य सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम बनाया गया है।  खेल मैदान की मांग पूरी होने से सभी में हर्ष का माहौल है।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई नगर

युवाओं को सफलता के लिए अनुशासन और समर्पण जरूरी: कुलपति चक्रवाल
भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में कमी व बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी… पिछले 24 घंटे में मिले 32080 नए मरीज
सीएम साय ने 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से सुरक्षित हुआ युवाओं का भविष्य
लॉन्च हुई ऐसी पावरफुल बैटरी की 50 साल तक नहीं पड़ेगी चार्ज करने की जरूरत
व्यापारियों की मांग पर 10 लाख की लागत से सेक्टर 6 बी मार्केट में लगेगा पेवर ब्लॉक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत-पाकिस्तान मैच में आज भी बारिश खतरा, धुल सकता है मैच… जानिए कोलंबो के मौसम का हाल
Next Article केन्द्र ने धान उपार्जन के लिए अनिवार्य किया है बायोमेट्रिक सिस्टम, छत्तीसगढ़ सरकार ने लागू न करने का किया आग्रह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?