ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस ने छापामार कार्रवाई में पकड़ी 77 पेटी अवैध शराब, एमपी से लेकर आए थे तस्कर
Share
Notification Show More
Latest News
कलेक्टर ने जिलेवासियों से खिलौना दान कर बच्चों की खुशियों में सहभागी बनने की अपील
बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
September 14, 2026
वनांचल में 15.40 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन
September 14, 2026
‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा थीम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक
September 14, 2026
shreekanchanpath 331 # 14 September 2026
September 14, 2026
जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट
गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
September 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurChhattisgarhFeatured

पुलिस ने छापामार कार्रवाई में पकड़ी 77 पेटी अवैध शराब, एमपी से लेकर आए थे तस्कर

By Om Prakash Verma Published September 9, 2023
Share
पुलिस ने छापामार कार्रवाई में पकड़ी 77 पेटी अवैध शराब, एमपी से लेकर आए थे तस्कर
पुलिस ने छापामार कार्रवाई में पकड़ी 77 पेटी अवैध शराब, एमपी से लेकर आए थे तस्कर
SHARE

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले की रामानुजनगर पुलिस ने पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस सरगर्मी से तलाशी कर रही है। पुलिस ने 77 पेटी में 706 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत सवा चार लाख से अधिक बताई जा रही है। शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी।

सुरजपुर एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मंहगई निवासी विकास जायसवाल द्वारा अपने रिश्तेदारों के साथ पिकअप वाहन में मध्यप्रदेश से अवैध शराब ला रहा था। यहां शराब खपाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने एडिशनल एसपी एवं रामानुजनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर महंगई गांव में मनोहर सिंह के घर के पास खड़ी बिना नंबर की पिकअप की तलाशी ली। पिकअप वाहन में गांव का ही विकास जायसवाल मिला।

पूछताछ में विकास ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से बीते 5 सितंबर को 77 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर आया है। पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली। पिकअप वाहन में शराब के ऊपर सब्जी का कैरेट रखा हुआ मिला। कैरेट हटाने पर पुलिस ने पिकअप वाहन से 77 पेटी में 706 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ही पिकप वाहन व सब्जी के कैरेट बरामद की।

मामले में रामानुजनगर पुलिस ने आरोपित विकास जायसवाल सहित राजनारायण जायसवाल और उसके पुत्र गणेश जायसवाल निवासी लखनपुर एवं गौरव जायसवाल निवासी खमरिया के विरुद्ध धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित विकास जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले के एक आरोपित नारायण जायसवाल को दो दिन पूर्व ही लखनपुर पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत जेल भेजा है, जबकि दो अन्य आरोपित फरार है। पुलिस द्वारा बरामद की गई 706 लीटर अवैध शराब में गोवा अंग्रेजी शराब 67 पेटी (3350 पाव), ऑफिसर च्वाईस 2 पेटी (96 पाव), मेगडावल नंबर एक विस्की की 3 पेटी (144 पाव), केन बीयर माउस 5 पेटी (120 नग) पेटी शामिल है। जिसकी लागत 428980 रुपये बताई गई।

You Might Also Like

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक

गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

Om Prakash Verma September 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : अब टाउनशिप में नहीं आएगा गंदा पानी, विधायक देवेन्द्र की पहल पर 336 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार
Next Article आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में सीआईडी ने किया अरेस्ट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?