ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवक की हत्या के बाद सुसाइड दिखाने ट्रैक पर फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

युवक की हत्या के बाद सुसाइड दिखाने ट्रैक पर फेंकी लाश, जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: September 3, 2023
Share
युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिल में रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। दरअसल आरोपी ने हत्या को आत्महत्या या हादसे का रूप देने के लिए यह किया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

बता दें शनिवार की सुबह दोमुहानी गांव के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवक के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची तोरवा थाने की पुलिस ने जांच में पाया कि युवक की हत्या की गई है। आसपास गांव में पूछताछ करने पर युवक को लेकर कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को मरच्यूरी में रखवा दिया है। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के आसपास का बताया जा रहा है।

शरीर पर चोट के निशान
पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हत्या के बाद आरोपी इसे हादसा या आत्महत्या का मामला बनाना चाहता था इसलिए उसने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस को मृतक के पैर में रस्सी लिपटी भी दिखी है। लाख कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों में मृतक की तस्वीर भेजी है और सीसी टीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम अभी नहीं कराया है। पुलिस का कहना है कि पहले शव की शिनाख्त हो जाए उसके बाद पीएम कराया जाएगा।

Gustakhi Maaf: हद हो गई बेशर्म तमाशबीनी की
CG Crime : टीटी की नौकरी लगवाने के नाम पर 36 लाख की ठगी, शातिरों ने ट्रेनिंग भी कराई… फिर ऐसे खुला मामला
Railway News : रद्द की गई कई ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटी, यात्रियों को मिली राहत
मुख्य चुनाव अधिकारी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, रिस्टोर करने की कोशिश जारी
रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 100 ट्रैक्टर रेत वापस नदी में डलवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाबू ने सवा करोड़ सरकारी फंड का खेला ऑनलाईन सट्टा, चिठ्ठी से खुला राज बाबू ने सवा करोड़ सरकारी फंड का खेला ऑनलाईन सट्टा, चिठ्ठी से खुला राज
Next Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, राजधानी सहित दुर्ग-भिलाई में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, राजधानी सहित दुर्ग-भिलाई में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?