ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो माह में चौथी बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे अमित शाह, 2 सितंबर को पहुंचेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

दो माह में चौथी बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे अमित शाह, 2 सितंबर को पहुंचेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

By Mohan Rao
Published: September 1, 2023
Share
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी
SHARE

रायपुर।  केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार से दो दिन तक रायपुर में रहेंगे। बीते 70 दिनों में अमित शाह का यह छत्तीसगढ़ का चौथा दौरा होगा। वे 1 सितंबर की शाम 6:40 बजे नियमित फ्लाइट से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। वहां से डूमतराई स्थित भजापा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे। इधर 2 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। शनिवार को भाजपा-कांग्रेस दोनों दिग्गज छत्तीसगढ़ के लोगों को साधने का प्रयास करेंगे।

केन्द्रीय गृहमंत्री प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए माहौल तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे लगातार छत्तीगसढ़ का दौरा कर रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शुक्रवार शाम को नवा रायपुर के डूमरतराई स्थित भजापा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी पदाधिकारियों की मैराथन बैठकें लेंगे। इसके बाद 2 सितंबर को सुबह 11 बजे साइंस कॉलेज स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र पेश करेंगे। दोपहर 3 बजे अर्जुन्दा सरायपाली में जनजाति समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

चुनावी माहौल में राहुल गांधी की पहली यात्रा
चुनावी माहौल में सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ में यह पहली यात्रा होगी। केन्द्र सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर व तीखे तेवर दिखाने वाले राहुल गांधी 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। राहुल गांधी नया रायपुर के मेला मैदान में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर में ऐसा पहली बार होगा कि एक ही दिन भाजपा व कांग्रेस के दिग्गजों का कार्यक्रम होगा। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले दोनों पार्टियों के लिए शनिवार को दिन खास होने वाला है।  

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 7466 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 65 हजार के पार
भट्ट कैंप में शामिल हुए वर्धन पूरी – विक्रम भट्ट और महेश भट्ट के साथ कर रहे हैं काम
मुख्यमंत्री साय ने गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस को नसीहत- न्याय नहीं क्षमा यात्रा निकालें
गृहमंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Politics: रूद्र गुरू के नवागढ़ की राह पकडऩे की संभावना, निर्मल कोसरे हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार! Durg Politics: रूद्र गुरू के नवागढ़ की राह पकडऩे की संभावना, निर्मल कोसरे हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार!
Next Article राजधानी में हैवानियत : राखी बांधकर लौट रही दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?