ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंबिकापुर के शिक्षक डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित, राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

अंबिकापुर के शिक्षक डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित, राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित

By Mohan Rao
Published: August 29, 2023
Share
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल ब्रम्हपारा अम्बिकापुर के प्राचार्य डॉ. बृजेश पाण्डेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2023 के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्राचार्य डॉ. पाण्डेय को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित करेंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने डॉ. पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना की गई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य डॉ. पाण्डेय का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए होने से अन्य स्कूलों के शिक्षकों एवं प्राचार्यों को प्रेरणा मिलेगी। स्कूल शिक्षा के लिए इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से सरगुजा जिले सहित प्रदेश के शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित डॉ. बृजेश पाण्डेय ने विज्ञान के प्रति अभिरूचि जगाने के साथ बाल वैज्ञानिकों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया। उनके दिशा-निर्देशन में कई बाल वैज्ञानिकों का मॉडल राष्ट्रीय स्तर मंे प्रदर्शित हो चुका है। डॉ. पाण्डेय वर्ष 2018 में राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके है। प्राथमिक शिक्षा के बच्चों के लिए एक्टिविटी बुक के निर्धारण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

स्वास्थ्य योजना के तहत शांति नगर में 28 दिव्यांगजनों का बना नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड
भिलाई निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की अपर आयुक्त ने की समीक्षा… बैठक में प्रगतिरत कार्य को गुणवत्तापूर्वक व शीघ्र करने के दिए निर्देश
भारत ने मालदीव के साथ पांच करोड़ डॉलर के रक्षा ऋण सुविधा समझौते पर हस्ताक्षर किए
जैन भवन में विश्व मैत्री दिवस: भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव हुए शामिल, कहा- विमैत्रीभाव जीवन को देता है नई दिशा, किसी से बैर न रखें
पाइल्स का जड़ से खात्मा करेगा केला, जानिए कब और कितने केले खाने से मिलेगा फायदा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : टीटी की नौकरी लगवाने के नाम पर 36 लाख की ठगी, शातिरों ने ट्रेनिंग भी कराई… फिर ऐसे खुला मामला
Next Article Bhilai Breaking : तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने… जानिए क्या है हादसे का कारण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?