ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे पाएं नए फार्मेंट का डीएल… ऐसे करें आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हुआ आसान, आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे पाएं नए फार्मेंट का डीएल… ऐसे करें आवेदन

By Mohan Rao
Published: August 26, 2023
Share
स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ में अब नया व स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनाना और भी आसान हो गया है।  पुराने फार्मेंट का ड्राइविंग लाइसेंस अन्य प्रदेशों या विदेश में मान्य नहीं किया जाता। इसके बदले आप नए फार्मेंट का स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं, जो अपनी सुरक्षा विशेषताओं के चलते न केवल मजबूत और सुरक्षित है, बल्कि एक देश एक कार्ड के तहत सम्पूर्ण भारत के साथ यह विदेशों में भी मान्य है।

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do पर जाकर आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपना पुराना फार्मेंट का ड्राइविंग लाइसेंस रिप्लेसमेंट  के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन के 8 से 10 दिनों के अंदर नए फार्मेंट का क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक के घर पहुंचाकर दिया जाता है। आवेदक को उनका स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस पोस्ट से भेजने की जानकारी अब एसएमएस और वाट्सएप मैसेज से भी दी जाती है।  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना के तहत अब तक प्रदेश में 22 लाख से अधिक स्मार्ट डीएल व आरसी घर पहुंचाकर दिए जा चुके है।

यूं बनवा सकेंगे नए फार्मेंट का QR आधारित डीएल
आपको सबसे पहले https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपको छत्तीसगढ़  राज्य सलेक्ट करना होगा। अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगी। यहां पर दाहिनी ओर मेन्यू बार में Apply Online पर क्लिक करें। इसके बाद Services on Driving Licence (Renewal/Duplicate/Aedl/Others) दिखेगा जिसमे replacement of driving license पर क्लिक करें। 

फिल करें ये डिटेल
अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी। यहां पर आपको फिर से राज्य की डिटेल के बारे में पूछा जाएगा। अब अपने लाइसेंस वाले राज्य को सलेक्ट करें। इसके बाद Countinue के बटन पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दें। इसके बाद प्रोसिड पर क्लिक करना होगा।

ड्राइविंग लाइसेंस की मिलेगी जानकारी
अब आपके सामने आपके डीएल की पूरी जानकारी होगी। इसके नीचे आपको मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का भी विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद में आपको अपना आधार नंबर और ओटीपी एंटर करना होगा। अब आपका डीएल अपेडट हो जाएगा।

 हेल्पलाईन नंबर से संपर्क कर सुविधा का ले सकते है लाभ
परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है।

स्मार्ट डीएल में 7 सुरक्षा विशेषताएं
नए फार्मेंट के क्यू आर आधारित स्मार्ट  कार्ड आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सात सुरक्षा विशेषाताओं से युक्त है। जिनमें यूवी प्रतीक, सीरियल नंबर, गिलोच पैटर्न, माइक्रो टेक्स्ट, हॉट-स्टैंप्ड होलोग्राम, क्यूआर कोड और ऑप्टिकली वेरिएबल इंक शामिल है।

यदि आप पहली बार बना रहे हैं
यदि आप पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं तब भी आपको परिवहन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह परिवहन सुविधा केंद्र खोले हैं। वहां जाकर या स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते है। लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद आपको निर्धारित तिथि पर परिवहन कार्यालय पहुंचकर गाड़ी चला कर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में फिर एक बार 4 हजार ज्यादा मौतें, 2.57 लाख मिले नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 30 लाख के नीचे
27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग, लेकिन 82 साल की बुजुर्ग ने डाल दिया पहला वोट, जानें कैसे
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केन्द्र ने जारी किया गाइडलाइन: अब डेथ सर्टिफिकेट पर होगा कोरोना से मौत का जिक्र
11 साल की बेटी को मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार, वारदात के डेढ़ महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
पेरिस ओलंपिक में खुला भारत का खाता, मनु भाकर ने शूटिंग में जीता कांस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विदेश दौरे से सीधे बेंगलुरू पहुंचे पीएम मोदी, चंद्रयान की सफलता पर वैज्ञानिकों को किया सैल्यूट.. जानिए पीएम ने वैज्ञानिकों से क्या कहा?
Next Article रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर : रक्षाबंधन के बाद रेलवे ने इस रूट पर रद्द की 22 ट्रेनें… जानिए क्या है वजह?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?