ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले की इन सड़कों पर लगा आयरन लोड वाहनों पर बैन, कलेक्टर का निर्देश… इस वजह से लगा प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग जिले की इन सड़कों पर लगा आयरन लोड वाहनों पर बैन, कलेक्टर का निर्देश… इस वजह से लगा प्रतिबंध

By Mohan Rao
Published: August 25, 2023
Share
SHARE

भिलाई। जिला कलेक्टर के निर्देश पर दुर्ग जिले में आयरन ओर से भरे वाहनों के परिवहन को लेकर डीएसपी यातायात सतीश ठाकुर ने वाहन मालिकों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। दल्लीराजहरा से आने वाले आयरन लोड वाहनों के लिए अण्डा से ग्रामीण मार्ग फुण्डा, सेलूद, उतई, गाडाडीह पाटन मार्ग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वाहन मालिकों ने इस पर सहमति दी है। यातायात डीएसपी ने स्पष्ट किया कि यदि उक्त रास्ते पर आयरन लोड वाहन चलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

बता दें दल्ली राजहरा से आयरन ओर लोड करने के बाद शार्टकट के चक्कर में वाहन चालक अंडा से फुंडा, उतई, मरोदा होते हुए संयंत्र पहुंचते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर इस तरह भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा इस रास्ते पर आयरन से भरे वाहनों को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया। इसे शुक्रवार से लागू कर दिया गया है। इस संबंध में आयरन ओर परिवहन करने वाले वाहन मालिकों की बैठक ली गई और इस संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।

यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने मीटिंग लेकर वाहन मालिकों बताया कि ग्रामीण मार्ग अण्डा से उतई, फुण्डा, सेलूद, मोतीपुर होते हुए आयरन का परिवहन न करने की समझाईस दी गई। जन सुरक्षा को देखते हुए वाहन मालिकों के द्वारा उक्त मार्ग में परिवहन नहीं करने का सहमति प्रदान की गई है। यातायात उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा वाहन मालिकों से अपने अपने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने भीड भाड एवं स्कूल क्षेत्र के पास वाहन धीरे चलाने, तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाने, हेल्पर को वाहन न चलाने देने के लिए समझाईस देने कहा गया। आज के इस मीटिंग में परिवहन निरीक्षक विष्णु ठाकुर, यातायात प्रभारी सिविक सेन्टर निरीक्षक कुंज बिहारी नागे, यातायात प्रभारी दुर्ग निरीक्षक यशकरण ध्रुव एवं दल्लीराजहरा परिवहन के संघ के विक्रमजीत सिह, इंद्रजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, गुरमेल सिंह रंधावा, कुलदीप सिंह, संदीप साहा आदि उपस्थित रहें।

बीजापुर मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया, दो जवान भी घायल, सीएम साय ने अफसरों को दी बधाई
पंजाब के मोगा में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त… इंजन में आग लगने से क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट… पायलट की मौत
पंजाब में निकला सुलह का रास्ता, प्रदेश अध्यक्ष होंगे सिद्धू, सीएम बने रहेंगे कैप्टन
कंधार में ही छिपा बैठा है आतंक का आका हैबतुल्ला अखुंदजादा, बेहद कम लोगों को होती है उसकी जानकारी
Big News : लोहा गलाने भिलाई स्टील प्लांट में हुआ गांजे का इस्तेमाल, कवर्धा से लाया गया था 6 टन से भी ज्याद गांजा… देखें वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए काइनेटिक ग्रीन ने सरकार को 200 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रदान किये स्कूल में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए काइनेटिक ग्रीन ने सरकार को 200 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रदान किये
Next Article ईसीआई ने चुनावी खर्च को लेकर दिए निर्देश, बैठक में कहा- शराब, ड्रग्स, नगदी और फ्रीबीज पर रखें कड़ी नजर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?