ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूल में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए काइनेटिक ग्रीन ने सरकार को 200 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रदान किये
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्कूल में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए काइनेटिक ग्रीन ने सरकार को 200 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रदान किये

By Om Prakash Verma
Published: August 25, 2023
Share
स्कूल में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए काइनेटिक ग्रीन ने सरकार को 200 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रदान किये
स्कूल में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए काइनेटिक ग्रीन ने सरकार को 200 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रदान किये
SHARE

भोपाल। इलेक्ट्रिक दो और तीन पहिया वाहनों में भारत की अग्रणी निर्माता कम्पनी काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड ने मध्य प्रदेश सरकार को 200 फ्लेक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान किये हैं। सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ये इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को दमोह में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को काइनेटिक ग्रीन ईवी स्कूटर वितरित किए। पूरे प्रदेश में यह समारोह संबंधित क्षेत्रों के विधायकों और जिला कलेक्टरों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

छात्रों तक वाहनों की डिलीवरी राज्य के नीमच, होशंगाबाद, टीकमगढ़, दमोह, मंदसौर, सतना, इंदौर, कटनी, सागर, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल और गुना जिलों में स्थित काइनेटिक ग्रीन के डीलर्स तथा जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से संभव हुई।

इस अवसर के बारे में काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और सीईओ सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी कहती हैं , मैं 12वीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई देती हूं । ये छात्र काइनेटिक ग्रीन फ्लेक्स की सवारी करेंगे इस बात से मैं सम्मानित महसूस कर रही हूँ । मुझे यह देखकर बेहद खुशी है कि नई पीढ़ी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आसानी से अपना रही है। इस शानदार पहल में भागीदार होने का अवसर देने के लिए मैं मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूँ। यह भारत में सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे उम्मीद है कि यह कार्यक्रम देश में अधिक से अधिक लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

काइनेटिक ग्रीन फ्लेक्स सुविधाजनक और कुशल सवारी के लिए डिज़ाइन किया गया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन है । एक बार चार्ज करने पर यह 120 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है, जिसकी वजह से यह शहरी क्षेत्र में चलाने के लिए बेहद उपयुक्त है । शहरी क्षेत्रों के नागरिकों के लिए काइनेटिक ग्रीन सच्चे अर्थों में भविष्य का वाहन है।

लकड़ी चोरों ने फॉरेस्ट अफसर को पीटा, बीच में आए पत्नी व बेटी को भी घसीटा… अलाव तापने लकड़ी चुराने पहुंचे थे डीपो
CG Breaking : पेड़ पर लटकते मिले युवक-युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस
स्वतंत्रता दिवस पर बीएम शाह हॉस्पिटल प्रबंधन ने निकाली बाइक रैली… शामिल हुए डॉक्टर व स्टाफ
स्टारकिड: झूठ नहीं बोल सकती, हां मुझे चीजें आसानी से मिली हैं: जाह्नवी कपूर
वनमंत्री कश्यप रजत जयंती कार्यक्रम व मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खदानों से नहीं रूक रही चोरी, पीली बत्ती लगी कार से सीआईएसएफ ने पकड़ा 15 जरीकेन डीजल खदानों से नहीं रूक रही चोरी, पीली बत्ती लगी कार से सीआईएसएफ ने पकड़ा 15 जरीकेन डीजल
Next Article दुर्ग जिले की इन सड़कों पर लगा आयरन लोड वाहनों पर बैन, कलेक्टर का निर्देश… इस वजह से लगा प्रतिबंध
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?