भिलाई। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंक रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी द्वारा संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह संकल्प शिविर वैशाली नगर, भिलाई नगर व दुर्ग शहर में आयोजित किए जाएंगे।
भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अगस्त शनिवार को संकल्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन संपर्क शिविरों में उपस्थित रहेंगे। शनिवार सुबह 11 वैशाली नगर विधानसभा के तहत अंबेडकर भवन में संकल्प शिविर होगा। वहीं दोपहर दो बजे से भिलाई नगर विधानसभा के तहत नेहरू सांस्कृतिक सदन में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है। दोपहर बाद 4 बजे से दुर्ग शहर विधानसभा के तहत होटल रोमन पार्क में संकल्प शिविर का कार्यक्रम होगा।