ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनकाउंटर में मारे गए 2 ने किए थे 9 और रेप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

एनकाउंटर में मारे गए 2 ने किए थे 9 और रेप

By @dmin
Published: December 18, 2019
Share
SHARE

हैदराबाद,तेलंगाना के हैदराबाद में 27 नवंबर को हुए एक महिला पशु चिकित्‍सक के रेप और मर्डर के चार में से दो आरोपी 9 और महिलाओं के साथ ऐसा ही कर चुके थे। यह दावा हैदराबाद रेप-मर्डर की जांच करने वालों ने किया है। उनका कहना है कि पूछताछ के दौरान इन दो आरोपियों ने माना था कि उन्‍होंने इन नौ महिलाओं के साथ रेप करके उन्‍हें जलाकर मार दिया था। बाद में ये चारों हैदराबाद पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए थे।

फिलहाल, साइबराबाद पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कर्नाटक में पड़ताल कर रही है, क्‍योंकि इनमें से कुछ घटनाएं तेलंगाना-कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों हुईं थीं। गौरतलब है कि मोहम्‍मद आरिफ, जे नवीन, जे शिवा और चेन्‍नाकेशवुलू ने महिला पशु चिकित्‍सक के साथ रेप किया था और बाद में उसे जलाकर मार दिया था।

पूछताछ के दौरान कबूल किया अपराध
एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया, ‘कस्‍टडी में लेने के बाद हम तेलंगाना और कर्नाटक हाइवे पर महिलाओं के साथ रेप और जलाकर मारने की 15 घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रहे थे। इन चार में से दो ने इनमें से 9 घटनाओं में अपने शामिल होने की बात मान ली थी। हम हर एक केस की पुष्टि कर रहे हैं इसलिए अलग-अलग जगहों पर हमने जांचकर्ताओं की कई टीम भेजी हैं।’

आरिफ और चेन्‍नाकेशववुलू थे शामिल
तेलंगाना पुलिस का दावा है कि आरिफ छह मामलों में शामिल था, चेन्‍नाकेशववुलू ने तीन महिलाओं का रेप और मर्डर किया था। तेलंगाना पुलिस नेबताया कि इन दोनों ने तेलंगाना के संगा रेड्डी, रंगा रेड्डी ओर महबूबनगर हाइवे और कर्नाटक के सीमावर्ती शहरों में ये अपराध किए।

वेश्‍याओं, हिजड़ों और महिलाओं का यौन शोषण किया
जांचकर्ता आरोपियों के दावे की जांच के लिए उनके मोबाइल फोन की टावर लोकेशन और अपराधस्‍थल के साथ मिलान कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘आरिफ और चेन्‍नाकेशववुलू ने बताया कि उन्‍होंने हाइवे पर वेश्‍याओं, हिजड़ों समेत कई महिलाओं का यौन शोषण किया था। लेकिन 9 मामलों में उन्‍होंने महिलाओं को उसी तरह जलाकर मारा था जैसे पशु चिकित्‍सक की हत्‍या की थी।’

एनकाउंटर की एसआईटी कर रही जांच
पुलिस का यह दावा ऐसे समय आया है जब सरकार द्वारा नियुक्‍त स्‍पेशल इन्‍व‍ेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से 6 दिसंबर को हुए एनकाउंटर की जांच करने को कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित तीन सदस्‍यों का आयोग भी इस एनकाउंटर की जांच कर रहा है जिसकी अगुआई वीएस सरपुरकर कर रहे हैं।

कोरोना महामारी के बीच बढ़ा डेंगू का खतरा, 500 के पार हुई मरीजों की संख्या, चलाया जा रहा विशेष अभियान
स्पॉन्सरशिप के मामले में IPL ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा पहुंचा 1000 करोड़ रुपये के पार
सीपीसीसी अध्यक्ष ने आरएसएस प्रमुख को भेजा तिरंगा, बोले- इसे संघ मुख्यालय पर फहराएं
नौसेना की ताकत और बढ़ी, शामिल हुआ पहला स्वदेशी डीएसवी ‘आईएनएस निस्तार’, आयातक से निर्यातक बन रहा भारत
जिसने भी देखा फटी की फटी रही आंखे : डंपर ने आठ महिने की गर्भवती को कुचला, पेट से बाहर निकल आया बच्चा, पढ़े पूरी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी 21 दिसंबर को लेंगे रिपोर्ट, छह महीने में मंत्रालयों ने क्या काम किया
Next Article मायके से लौटी बीवी ने तोड़ी नींद, पिटाई, FIR

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?