ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: New Education Policy : साल में दो बार होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं, अगले सत्र से लागू होगा नियम… जानिए पूरी डिटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

New Education Policy : साल में दो बार होंगी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं, अगले सत्र से लागू होगा नियम… जानिए पूरी डिटेल

By Mohan Rao
Published: August 24, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

नईदिल्ली। नई शिक्षा नीति के तहत देश की एजुकेशन सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय बोर्ड एग्जाम का नया खाका तैयार किया है। इसके तहत अब 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं साल में दो बार होंगी। दोनों परीक्षाओं में से जिसमें छात्र के नंबर ज्यादा होंगे उसे फाइनल माना जाएगा। वहीं अब 11वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को दो भाषाएं पढ़नी होंगी। इनमें से एक भारतीय भाषा होगी। बुधवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। शिक्षा सत्र 2024-25 से इसे लागू किया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बैठक के के बाद बताया नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत बोर्ड परीक्षाओं का नया ढांचा तैयार हो गया है। 2024 के शिक्षा सत्र में किताबें भी इसी के हिसाब से तैयार होंगी। साल में दो बार परीक्षा को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि इससे छात्र स्वयं की तैयारियों का मूल्याकंन कर सकेंगे। इससे छात्रों में समझ व मूल्यांकर करने की दक्षता बचेगी और सालभर कोचिंग के झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का कहना है कि इस नए पैटर्न से बच्चों का फोकस विषयों पर बना रहेगा।

सिलेबस में भी होंगे बदलाव
नई शिक्षा नीति के तहत सिलेबस में बदलाव की बातें कही गई है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार ऐकेडमिक सेशन 2024 के लिए किताबों में भी बदलाव किया जा रहा है। अब स्टूडेंट्स को भारी-भरकम सिलेबस मुक्ति मिलेगी। नया सिलेबस न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। यही नहीं कोर्स पूरा होने के बाद स्कूल बोर्ड एग्जाम कराने की मांग कर सकेंगे।

राज्य सरकारों को भी जारी होंगे निर्देश
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्णय को जल्द ही राज्य सरकारों को भेजा जाएगा। नई शिक्षा नीति का पहले से ही कुछ राज्य विरोध कर रहे हैं। तमिलनाडू व केरल ऐसे राज्य हैं जो नई शिक्षा नीति के विरोध में है। इनमें तीसरा नाम कर्नाटक का भी जुड गया है हालांकि कर्नाटक सरकार ने अधिकारिक तौर पर इसके विरोध को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

रायपुर में गृहमंत्री शाह बोले – बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली, सुरक्षा बलों का जारी रहेगा ऑपरेशन
कांग्रेस में वापसी के बाद मनोज पाण्डेय को मिली बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी, विधायक देवेन्द्र की अनुशंसा पर बने प्रभारी
IPL 2023 से पहले टीमों का रिटेंशन, कई प्लेयर्स की छुट्टी, मुंबई इंडियन्य ने किया बड़ा बदलाव
बढ़ते तापमान के बीच राहत की खबर, इन 10 राज्यों में हो सकती है बारिश
Raipur : अब पूरा होगा स्काई-वॉक का निर्माण, पुराने डिजाइन पर ही बनेगा, सीएम साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंद्रयान-3 : लैंडर से उतरते हुए रोवर की पहली तस्वीर आई सामने, इसरो के INSPACe के चेयरमैन ने किया ट्वीट… देखें तस्वीर
Next Article Bhilai Breaking : अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे दो बदमाश पकड़ाए, 40 पेटी गोवा जब्त… एमपी से ला रहे थे शराब

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?