ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेन्द्र की प्रगति यात्रा का दूसरा दिन, सेक्टर- 7 में घर-घर पहुंचे…माताओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेन्द्र की प्रगति यात्रा का दूसरा दिन, सेक्टर- 7 में घर-घर पहुंचे…माताओं ने तिलक लगाकर किया स्वागत

By Mohan Rao Published August 20, 2023
Share
विधायक देवेन्द्र की प्रगति यात्रा
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने प्रगति यात्रा के दूसरे दिन रविवार को सेक्टर 7 में लोगों के साथ 15 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस दौरान 85 लाख के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। विधायक ने महाराणा प्रताप भवन के पास चाय होटल में लोगों के साथ बैठकर चाय पी और लोगों के साथ प्रगति यात्रा शुरू की। इस दौरान प्रत्येक गली मोहल्ला से होते हुए लोगों से मिलते गए और विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कई सौगात भी दी।

पूरे सेक्टर 7 का दौरा करते हुए पैदल पैदल विधायक देवेंद्र यादव रसियन काम्प्लेक्स पहुंचे। जैसे ही विधायक देवेंद्र पहुंचे उससे पहले ही क्षेत्र के लोग गेट पर उनके स्वागत की तैयारी कर रखे थे। कॉलोनी की महिलाओं विधायक देवेंद्र यादव को माला पहनकर और तिलक लगाकर विजय भवः का आशीर्वाद दिया। क्ष्रेत्र के वरिष्ठ जनों ने भी स्वागत किया और उन्हें कालोनी में ले गए। जहाँ लोगों ने पहले से ही कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। माताओं ने विधायक के लिए स्वागत गीत गाये और कहा कि आप नेता नहीं हमारे बेटा हो। आप को देख के बहुत खुशी होती है।

माताओं ने विधायक से कहा कि इस बार जल्दी जा रहे हो पर जल्द आना और सब साथ मे खाना खाएंगे। रशियन कॉम्प्लेक्स की माताओं ने विधायक के समक्ष कुछ मांग रखी। इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा पहले यहां कभी कोई काम नहीं हुआ था,लेकिन हमने शुरुआत की । पेवर ब्लॉक लगाने से कम से कम काम तो शुरू हुआ। उम्मीद जगी की कोई तो कोई काम किया। कोई तो सोंचा। मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। सब को बिजली बिल का लाभ मिलेगा। लीज डीड की योजना का लाभ। ओपन जिम बनाएंगे। बच्चो के लिए बस स्टॉप बनाएगे। सफाई भी करवाएगे। लाइट की व्यवस्था की है मंगवा लिए है जल्द ही लग जायेगी।

15 किलोमीटर चले विधायक देवेन्द्र
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार लोगों से मिल रहे हैं उनके संपर्क में हैं और घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं। वे भिलाई ही नहीं बल्कि प्रदेश के पहले ऐसे विधायक हैं, जो विधायक बनने के बाद से लेकर लगातार अलग-अलग आयोजन के माध्यम से लोगों के घर घर पहुंचकर उनके समस्याओं को जानने और उसका निदान करने की लगातार कोशिश में जुटे हुए हैं। पहले भी वे भेंट मुलाकात के माध्यम से लोगों के घर घर जाकर मिले थे और अभी प्रगति यात्रा की शुरुआत उन्होंने की है।  आज यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने सेक्टर सेवन के सभी दिल्ली और घर तक पहुंचे दिन भर में कुल 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा की। जबकि यात्रा के पहले भी वह सेक्टर 9 कि वार्ड में 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा किए थे। इस प्रगति यात्रा के दौरान वे 251 किलोमीटर से पदयात्रा पूरे भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में करने वाले हैं। विधायक श्री यादव जनता और जनप्रतिनिधि के बीच की दूरी को समाप्त कर दिए।

बड़े बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद
इस प्रगति यात्रा में सैकड़ो की संख्या में वार्ड के लोग शामिल हो रहे हैं आज जब सेक्टर 7 यात्रा की शुरुआत की गई तब लोग अपने घर से बाहर निकाल कर विधायक के अंदर यादव का उसको माला से स्वागत किया उनकी आरती उतारी और तिलक लगाकर उनका भव्य स्वागत किए। इस दौरान विधायक श्री यादव ने  वरिष्ठ नागरिकों व माताओं के चरण छूकर प्रणाम किए।   लोगों ने विधायक को दिल से आशीर्वाद दिए। हर घर- परिवार के बड़े बुजुर्ग विधायक देवेंद्र यादव को आशीर्वाद दे रहे हैं।  युवाओं में भी काफी क्रेज है। युवाओं ने भी जोरदार स्वागत किया और वे भी विधायक के साथ पैदल यात्रा में कदम से कदम मिलाकर साथ चले।

साहू समाज की वर्षो पुरानी मांग पूरी
यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने साहू समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया। सालों से साहू समाज के लोग अपने सामाजिक आयोजनों के लिए एक भवन की मांग कर रहे थे, लेकिन कभी किसी नेता ने उनकी एक मदद नहीं की। फिर वे विधायक से अपनी बात रखी।  विधायक ने तत्काल पहल की और साहू समाज के लिए सेक्टर सेवन में एक भव्य सर्व सुविधा युक्त डोम शेड के निर्माण की घोषणा की। घोषणा के साथ ही विकास कार्य भी शुरू करवा दियए है। यहाँ डोमशेड में दो कमरे भी बनाये जायेगे।  निर्माण कार्य से समाज में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल है। आज जब सेक्टर 7 में प्रगति यात्रा की गई तब साहू समाज के लोग विधायक के साथ   निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। तब क्षेत्र के लोगों ने डोम शेड की साइज और बढ़ाने की मांग की जिसे भी विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल आश्वासन दिया और बढ़ाने की घोषणा की।

प्रगति यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 7 के लोगों को  85 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें कोई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया और  विकास कार्य जो पूर्ण हो चुके हैं, उनका विधायक ने जनता के हाथों से लोकार्पण भी करवाया। विधि विधान के साथ वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ विधायक देवेंद्र यादव ने भूमि पूजन किया और विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को दिए। साथ ही जो विकास कार्य कंप्लीट हो चुके हैं उनके फीता  काटकर लोकार्पण किया गया।  क्षेत्र के नागरिकों को विकास कार्य के लिए बधाई दी। इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि यही मेरा काम है और आप लोगों की सेवा क्षेत्र का विकास भिलाई की भलाई यही मेरा धर्म है, यही मेरा कर्तव्य।  जिसे मैं  ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। मुझे भिलाई की जनता ने हमेशा अपने बेटे और छोटे भाई की तरह प्यार दिया है और इसीलिए मैं भी अपना धर्म और कर्तव्य को पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूं।

इन विकास कार्यों की दी सौगात

  • महाराणा प्रताप भवन में पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। इसका भूमि पूजन किया गया।
  • रेलवे बस्ती में एक पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा।
  • रेलवे बस्ती में मंदिर के पास पेवर ब्लॉक और सीमेंटकरण किया जाएगा।
  • सेक्टर 7 तालाब में शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
  • सड़क 9 में सेड का निर्माण किया जाएगा।
  • सेक्टर 7 में नाली और पुलिया का निर्माण कार्य किया जाएगा।
  • सड़क 24 में गणेश मंच का निर्माण किया जाएगा।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Mohan Rao August 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर विधानसभा से दुर्गेश ताम्रकर ने टोकी ताल, कांग्रेस पार्टी से की टिकट की मांग
Next Article डीआरडीओ का तापस ड्रोन हुआ क्रैश, ट्रायल उड़ान के दौरान कर्नाटक में हुआ दुर्घटनाग्रस्त डीआरडीओ का तापस ड्रोन हुआ क्रैश, ट्रायल उड़ान के दौरान कर्नाटक में हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?