ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री मोदी 21 दिसंबर को लेंगे रिपोर्ट, छह महीने में मंत्रालयों ने क्या काम किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

प्रधानमंत्री मोदी 21 दिसंबर को लेंगे रिपोर्ट, छह महीने में मंत्रालयों ने क्या काम किया

By @dmin
Published: December 18, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली,पिछले छह महीने में हुए कामकाज का ब्यौरा जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ विभागों के सचिवों को भी शामिल होने को कहा गया है। यह मीटिंग 21 दिसंबर को दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र ऑडिटोरियम में बुलाई गई है। मीटिंग में पीएम मोदी खुद हिसाब-किताब लेंगे कि बीते छह महीने में विभिन्न मंत्रालयों ने क्या काम किया है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भी इसी मीटिंग से इनपुट लिए जा सकते हैं।
मंत्रालयों से यह भी कहा गया है कि छह महीने में क्या काम हुआ है, इसकी रिपोर्ट वे मीटिंग से पहले ही भेज दें। मंत्रियों को संबंधित मंत्रालयों द्वारा छह महीने में किए गए काम के लिए प्रजेंटेशन भी तैयार करने को कहा गया है। यही नहीं उनसे यह भी बताने को कहा गया है कि अगले साढ़े चार साल में उनके मंत्रालय द्वारा क्या काम किए जाने हैं, या किए जा सकते हैं।

रिपोर्ट तैयार करने में जुटे मंत्रालय
मीटिंग की गंभीरता को देखते हुए सभी मंत्रालय अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता भी हिस्सा ले सकते हैं। बता दें कि इस तरह मंत्रियों की मीटिंग लगभग छह महीने बाद हो रही है। इससे पहले पीएम मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 13 जून को बुलाई थी।

पिछली मीटिंग में पीएम मोदी ने विभिन्न मंत्रालयों के अजेंडा को रेखांकित किया था। पीएम मोदी ने मंत्रियों के सामने ‘मिशन 2022’ को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बताई थीं। मंत्रियों से यह भी कहा गया था कि वे कार्यों की समीक्षा के लिए हर तीन महीने में रिपोर्ट कार्ड पेश करें। इसके पीछे पीएम मोदी का मकसद था कि उच्च वरीयता वाली योजनाओं को लागू करने को और मदद की जा सके।

परफॉर्मेंस पर बचेगी कुर्सी?
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी खुद सक्रिय हैं। उनका मकसद है कि 2022 तक लोगों को घर और हर घर को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। 21 दिसंबर की मीटिंग में इन सभी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी, जिससे प्रधानमंत्री यह जान सकें कि मंत्रियों के साथ-साथ मंत्रालय कैसा काम कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इसी परफॉर्मेंस को आगामी कुछ हफ्तों में होने वाले कैबिनेट विस्तार या बदलाव के लिए भी आधार बनाया जा सकता है।

जून में हुई मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को कहा था कि वे समय पर दफ्तर पहुंचें और घर से काम करने से बचें। उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों से यह भी कहा था कि वे अपने डेप्युटी मंत्रियों को भी फैसलों में शामिल करें। मंत्रियों को निर्देश दिए गए थे कि वे सांसदों को समय दें और उनकी समस्याओं को समाधान करें।

कोरोना संक्रमण में चार लाख की संख्या पार करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना: पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक सामने आए 15413 नए मामले
बजट सत्र पर संकट के बादल: संसद के 700 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित, 2020 जैसी लागू होंगी पाबंदियां?
तेलंगाना के पावर स्टेशन में आगजनी: अंदर फंसे सभी 9 लोगों की हुई मौत… 10 लोगों की बची जान
जस्टिस रमण बोले- कानून के प्रभाव का असर नहीं करतीं विधायिका, बन जाते हैं ‘बड़े मुद्दे’, न्यायपालिका पर बढ़ रहा बोझ
दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण और प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर पटाखे जलाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज से बदल गए NEFT ट्रांजैक्शन और नंबर पोर्ट करने के नियम
Next Article एनकाउंटर में मारे गए 2 ने किए थे 9 और रेप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?