ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : बकरे की हत्या का अनोखा मामला, शव लेकर थाने पहुंचा मालिक… ट्रेक्टर चालक पर लगाया आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : बकरे की हत्या का अनोखा मामला, शव लेकर थाने पहुंचा मालिक… ट्रेक्टर चालक पर लगाया आरोप

By Mohan Rao
Published: August 18, 2023
Share
बकरे के शव के साथ थाने पहुंचा मालिक
SHARE

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बकरे की हत्या का अनोखा मामला सामने आया है। गुरुवार को बकरा मृत हालत में मिला। बकरे के मालिक को पता चला तो वह बकरे का शव लेकर थाने पहुंचा और ट्रेक्टर चालक युवक पर उसकी हत्या का आरोप लगाया। बकरे के मालिक से मुआवजा लेने के बजाय केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बछाली खुर्द गांव निवासी परदेशी राम गोंड खेती किसानी के साथ की बकरा पालन भी करता है। गुरुवार दोपहर को खेत में काम करने के दौरान उसके बेटे ने बताया कि एक बकरे की मौत हो गई। घर पहुंचकर देखा तो बकरे को मारकर पैरावट में छिपा दिया गया। इसके बाद परदेशी ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मोहदा गांव निवासी उमाशंकर राजपूत ने बकरे की गला दबाकर हत्या की और उसे पैरावट में छिपा दिया।

उमाशंकर राजपूत ट्रैक्टर चालक है। इधर जैसे ही उमाशंकर को पता चला कि उसके खिलाफ शिकायत हुई है तो उसने बकरे के शव को ट्रेक्टर से शव को लेजाकर गांव से एक किमी की दूरी पर फेंक आया। गांववालों की सूचना पर परदेशी ने फेंकी गई जगह से शव का उठाया और थाने पहुंच गया। गुरुवार रात को थाने में गहमा गहमी का माहौल रहा। पुलिस ने इस मामले में मुआवजा लेकर समझौता कराना चाहा लेकिन परदेशी मुआवजा की जगह केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन देने के बाद परदेशी अपने बकरे के शव को लेकर वापस लौटा। पुलिस ने टेक्टर चालक उमाशंकर से पूछताछ की लेकिन उसने बकरे को मारने की बात से इनकार किया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Video: Big Breaking_ छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून पारित, मुख्यमंत्री ने कहा- ऑफिस और गांव में जो काम करते हैं उन्हें भी मिलेगी सुरक्षा और अधिमान्यता पत्र
एसआईआर : बेमेतरा में चुनाव आयोग को मिले 12 हजार 339 मतदाता संदिग्ध, नोटिस जारी कर मांगे दस्तावेज
फिर से एक्टिव होगा मानसून : रायपुर व दुर्ग में दो दिन होगी भारी बारिश, सरगुजा व बस्तर के लिए यलो अलर्ट
नेटबाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एस मोहन राव को मिला शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार…
एक्टर के साथ एक सफल बिजनेसमैन भी हैं करणवीर बोहरा, इस ब्रांड के हैं मालिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल होगी छत्तीसगढ़ी बोली, आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को किया जाएगा शामिल
Next Article वन मितान जागृति कार्यक्रम: वन संरक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता, अब तक 34 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित वन मितान जागृति कार्यक्रम: वन संरक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता, अब तक 34 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?