ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में वायरल हुआ आदेश, सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया फर्जी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में वायरल हुआ आदेश, सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया फर्जी

By Mohan Rao
Published: August 17, 2023
Share
फेक न्यूज
SHARE

रायपुर। सोशल मीडिया में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में एक आदेश वायरल हुआ है। जिसमें कहा गया है कि राज्य शासन के विभिन्न विभाग के पदों में विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की विभागीय परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को दूसरा मौका दिया जाएगा। आदेश के वायरल होने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे फर्जी बताया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह फर्जी आदेश है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि फर्जी आदेश में यह लिखा है कि विभागवार परीक्षा में 205 अभ्यर्थी शामिल हुए जिसमें 182 अभ्यर्थी पास हुए और शेष 23 फेल हुए। फेल अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिन के भीतर द्वितीय अवसर प्रदान करते हुए अंतिम परीक्षा परिणाम 20 नवंबर तक घोषित कर परिणाम की एक प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से फर्जी है और इसमें मनगढ़ंत बात लिखी है जिसका खंडन विभाग द्वारा किया जाता है। यही नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इस आदेश को फर्जी बताया है। सोशल मीडिया के माध्यम से और छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग का नाम लेकर वायरल किये जा रहे इस पत्र को छत्तीसगढ़ स्टेट फेक न्यूज कंट्रोल एंड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने फेक न्यूज घोषित किया है।

छठ पर्व की तैयारी का लिया जायजा – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया भटगांव छठ घाट का निरीक्षण
नए साल की खुशहाल और स्वस्थ शुरुआत हुई: अदिति शर्मा
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 260 बंद स्कूलों में फिर बजेगी घंटी, 11 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंचेगा शिक्षा का उजियारा
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, भारत को लेकर गलतफहमी में न रहे चीन
सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ संस्था का मिला सम्मान…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन अब तक 71 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का हो चुका रजिस्ट्रेशन
Next Article Breaking News : कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल होगी छत्तीसगढ़ी बोली, आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को किया जाएगा शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?