ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला : देश के 100 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें… विश्वकर्मा योजना को भी मिली मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

केन्द्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला : देश के 100 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें… विश्वकर्मा योजना को भी मिली मंजूरी

By Mohan Rao
Published: August 16, 2023
Share
क्रेन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह
SHARE

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को कई अहम फैसले लिए। कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया है कि पीएम ई-बस सेवा को मंजूरी दे दी गई है। इस के लिए देश भर में लगभग 10,000 नई इलेक्ट्रिक बसें चलायी जाएंगी। इस योजना में 77,613 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 20,000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह योजना तीन लाख और उससे अधिक आबादी वाले शहरों को कवर करेगी। इस योजना के तहत, सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर 10,000 ई-बसों के साथ सिटी बस संचालन किया जाएगा। यह योजना 10 वर्षों के लिए बस संचालन का समर्थन करेगी। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने विश्वकर्मा योजना को भी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बुधवार को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार को भी हरी झंडी दिखा दी गई है।

विश्वकर्मा योजना के संचालन से 30 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 13,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दे दी, जिससे बुनकरों, सुनारों, लोहारों, कपड़े धोने वाले श्रमिकों और नाइयों सहित लगभग 30 लाख पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के परिवारों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में इस योजना की घोषणा की थी।    संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा कि योजना के तहत शिल्पकारों को पहली किस्त में एक लाख रुपये और दूसरी किस्त में दो लाख रुपये का रियायती ऋण दिया जाएगा। ये ऋण 5 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि यह योजना 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर शुरू की जाएगी।

सीबीआई ने 15,000 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में दर्ज किया केस, कैसे 15 लोगों ने की देश भर से ठगी
पल्स पोलियो अभियान कल: शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजकुमार अग्रवाल ने कहा बच्चों को अनिवार्य रूप से पिलाएं पोलियो की दवा
लापरवाही बरतने वाले दो पंचायत सचिवों पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना, राज्य सूचना आयुक्त की कार्रवाई
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: पिछले 24 घंटे में सामने आए 2.34 लाख नए केस… 1341 लोगों की मौत… सक्रिय मामले 16 लाख के पार
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, ली पद व गोपनियता की शपथ, मंत्रिमंडल में 33 सदस्य शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच साल पहले लापता न्यूज एंकर सलमा की मर्डर मिस्ट्री : जिम ट्रेनर प्रेमी ने की थी हत्या, लाश जहां दफनाई वहां अब बन चुकी है सड़क
Next Article Breaking News : शिवनाथ नदी के पुराने पुल से युवक ने लगाई छलांग, पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?