ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनिमल की रिलीज को लेकर उत्साहित है रश्मिका मंदाना, दिसंबर है लकी महीना…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

एनिमल की रिलीज को लेकर उत्साहित है रश्मिका मंदाना, दिसंबर है लकी महीना…

By Sonu Sahu
Published: August 13, 2023
Share
SHARE

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। फिल्म टलने की लंबी आशंकाओं के बाद निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। अब यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। रश्मिका के करियर के लिए दिसंबर हमेशा अच्छी किस्मत लेकर आया है। अब मीडिया से बातचीत में उन्होंने दिसंबर में आने वाली एनिमल पर बात की है।

रश्मिका ने दिसंबर में मिलने वाली सफलताओं पर बात की। उन्होंने कहा, दिसंबर का महीना मेरे लिए हमेशा किस्मत वाला रहा है। मेरे डेब्यू किटी पार्टी से लेकर, पुष्पा, चमक, अंजनीपुत्र, मुझे इस महीने रिलीज हुई अपनी हर फिल्म के लिए बहुत प्यार मिला है। एनिमल 5वीं फिल्म होगी, जो दिसंबर में रिलीज होगी। मैं इसके लिए काफी रोमांचित हूं। दर्शक भी फिल्म में रणबीर और रश्मिका की नई जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, मैं यह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि दर्शक फिल्म और फिल्म में मेरे किरदार के बारे में क्या प्रतिक्रिया देंगे। मेरे लिए यह बिल्कुल अलग किरदार है। मैंने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं किया है। मैंने कभी ऐसे किरदार में खुद की कल्पना भी नहीं की थी। यही वजह है कि मैं यह जानने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि प्रशंसक और समीक्षक क्या कहते हैं।

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इसमें अनिल, रणबीर के किरदार के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं बॉबी विलेन होंगे।इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार हैं। फिल्म के सभी किरदारों के बीच के असहज रिश्तों की कहानी दिखाई जाएगी, जिनसे जूझते हुए आखिर में फिल्म का मुख्य किरदार (रणबीर) स्वभाव में जानवर (एनिमल) बन जाएगा। फिल्म से रणबीर का गंभीर लुक जारी हो चुका है।

रश्मिका अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा से हिंदी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई थीं। वह पिछले साल अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय में नजर आई थीं। इसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनू में भी दिखाई दी थीं। वह अनीस बाज्मी की एक एक्शन कॉमेडी में शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। उन्होंने विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म साइन की है। वह एक महिला केंद्रित फिल्म रेनबो का भी हिस्सा हैं।

Kartik Purnima : शिवनाथ में उमड़े हजारों श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी… देवों के नाम किया दीपदान
एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति द्वारा सिलाई मशीन एवं कूलर का वितरण
बुजुर्ग महिला चोर गिरफ्तार, दो साल से कर रही थी चोरी पर कभी नहीं हुआ शक… इस एक गलती ने पहुंचाया जेल
रायपुर में आज से लीजेन्ड 90 क्रिकेट लीग, आयोजकों ने की सीएम साय से मुलाकात, 21 नंबर की जर्सी की भेंट
डेल्टा वैरिएंट पर कितना असरदार है हमारी वैक्सीन… वैक्सीन लगने के बाद डेल्टा वेरियंट से संक्रमण की स्थिति में वैक्सीन का असर कितना… जाने क्या कहते हैं वैज्ञानिक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 301 # 13 August 2023
Next Article मस्कारा लगाते समय न करें ये 5 सामान्य गलतियां, बिगड़ सकता है आंखों का लुक…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?