ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में पकड़ाया फर्जी टीटी : सब्जी ट्रेवलिंग का किराया बचाने रची साजिश, यात्री की सूझबूझ से आया पकड़ में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में पकड़ाया फर्जी टीटी : सब्जी ट्रेवलिंग का किराया बचाने रची साजिश, यात्री की सूझबूझ से आया पकड़ में

By Mohan Rao
Published: August 13, 2023
Share
फर्जी टीटी पर दुर्ग में हुई कार्रवाई
SHARE

भिलाई। ट्रेन में फर्जी टीटी बनकर वसूली करने वाला एक शातिर आरपीएफ व जीआरपी के हत्थे चढ़ा है। दुर्ग रेलवे स्टेशन से सफर करने वाला यह शख्स सब्जी का व्यापारी है औ अंबिकापुर व मनेन्द्र गढ़ सब्जी पहुंचाता था। ट्रेन का किराया बचाने के लिए उसने यह पैंतरा अपनाया। हालांकि एक यात्री की सूझबूझ से वह पकड़ा गया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग में एक व्यक्ति का पता चला जो ट्रेन नंबर 18242  अंबिकापुर -दुर्ग एक्सप्रेस से 10 अगस्त को टिकट चेकिंग स्टाफ के रूप में काम कर रहा था।  उनसे यात्री यात्री मोहम्मद रफीक ने टिकट मांगा और उनके टिकटों की जांच की। यात्री मोहम्मद रफीक को उनकी कार्यशैली देखकर संदेह हुआ कि वह टीटी तो नही हैं।  एमडी रफीक ने उसलापुर के आरपीएफ को घटना का विवरण बताया, जिस पर आरपीएफ ने ट्रेन में संदेहात्मक व्यक्ति को ढूंढा पर वह नहीं मिला। दूसरे दिन को एमडी रफीक जब दुर्ग स्टेशन आये तो वहां वही संदेहात्मक व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर  4 पर बैठा पाया गया।

उन्होंने टीटी कार्यालय दुर्ग से संपर्क किया, जहां पीके यादव, डिप्टी सिटी और चन्द्रशेखर, सीटीसी ड्यूटी पर थे। जहां उन्होंने टीटीआई स्टाफ से असली टिकट चेकिंग स्टाफ को सभी बातें बताईं।  पीके यादव और चन्द्रशेखर तत्काल दुर्ग स्टेशन पर उस व्यक्ति (फर्जी टी टी) से पूछताछ की। जिसने खुद को रेलवे कर्मचारी को बताया और बताया कि वो डोंगरगढ़ में भर्ती था, लेकिन उसके पास एक डुप्लीकेट रेलवे कार्ड था, जिसमें उसका नाम संतोष दर्शाया गया था। 

संदेह होने पर टीसी ने व्यक्ति से अन्य पहचान पत्र दिखाने को कहा।  जबरदस्ती करने पर उस व्यक्ति ने अन्य पहचान पत्र आधार कार्ड दिखाया जिसमें उसका नाम अवधेश साहू लिखा हुआ था। वाणिज्य विभाग के टिकट जांच कर्मियो ने रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी की मदद से उस व्यक्ति को टीसी कार्यालय में लाकर चेक किया और उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें रेलवे नौकरी प्रदान करने के संदिग्ध दस्तावेज थे। उक्त संदिग्ध व्यक्ति पर रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने अपने अधीन ले नियमानुसार कार्रवाई की। पूछताछ में उसने बताया कि सब्जी ट्रेवलिंग के दौरान बार बार टिकट खरीदना पड़ता था और उसी खर्च को बचाने के लिए उसने यह तरकीब निकाली।

कवर्धा में जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने की खुदकुशी… खून से लथापथ मिला शव
shreekanchanpath 119 # 11 February 2025
बीजापुर-कांकेर में 30 नक्सलियों का एनकाउंटर, सीएम साय बोले- नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध… भयमुक्त होगा बस्तर
कश्मीर आतंकी साजिश नाकाम…. नौगाम में रेलवे क्रॉसिंग के पास आईईडी बरामद… भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात
राजभवन में मना 6 राज्यों का स्थापना दिवस, राज्यपाल ने कहा- राज्यों की विविधताओं को राष्ट्रीय एकता एक सूत्र में पिरोती है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर ने दान की अपनी पूरी कमाई, रामलला को सौंपी इतनी संपत्ति राम मंदिर के गर्भगृह तक नहीं जा सकेंगे भक्त, 35 फीट दूरी से मिलेगा दर्शन, बताई यह वजह
Next Article भारत चौथी बार बना एशियन चैंपियन, 1-3 से पिछड़ते हुए दर्ज की मलेशिया पर जीत… पीएम मोदी ने दी बधाई
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?