ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना भी ‘पॉक्सो’ जैसा अपराध… जानिए क्या कहता है नया कानून
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अब नाबालिग पत्नी से संबंध बनाना भी ‘पॉक्सो’ जैसा अपराध… जानिए क्या कहता है नया कानून

By Mohan Rao
Published: August 12, 2023
Share
SHARE

भिलाई। भारतीय दंड संहिता की धारा 375 में रेप से संबंधित कानूनों का जिक्र है। हालांकि इसमें एक अपवाद भी शामिल है जिसमें कहा गया है कि अगर पत्नी की उम्र 15 साल से कम नहीं है और पति अपनी पत्नी से संबंध बनाता है तो वह रेप नहीं कहा जाएगा। अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। जी हां, गृह मंत्री अमित शाह ने कल लोकसभा में जो बिल रखे हैं उसमें ऊपर वाले नियम में बदलाव किया गया है, ‘पत्नी की उम्र अब 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए।

सरल शब्दों में समझें तो पति अगर अपनी पत्नी से संबंध बनाता है तो उसकी उम्र कम से कम 18 साल अवश्य होनी चाहिए। इस तरह से देखिए तो नए प्रावधान को पॉक्सो एक्ट के बराबरी में लाया गया है। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण वाले कानून यानी क्कशष्ह्यश में 18 साल से कम उम्र की लड़कियों के साथ सभी सेक्सुअल संबंधों को अपराध के दायरे में रखा गया है, भले ही सहमति से सेक्स क्यों न किया गया हो।

अब 18 साल ‘लक्ष्मण रेखा’
यह भी समझना जरूरी है कि बाल विवाह पर रोक संबधी कानून, 2006 के तहत शादी की न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है जबकि क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 2013 में सहमति से सेक्सुअल संबंध बनाने की उम्र बढ़ाकर 18 साल कर दी गई है। इस प्रस्तावित बदलाव से सरकार 2017 के सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को कानूनी जामा पहनाने जा रही है, जिसमें कोर्ट ने आईपीसी की धारा 375 का जिक्र करते हुए नाबालिग पत्नी की सहमति के बगैर सेक्स को रेप करार दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि पत्नी पुलिस से शिकायत कर सकती है। हालांकि तब यह तर्क रखा गया था कि आर्थिक रूप से पिछड़े समाज में अब भी बाल विवाह के मामले सामने आते रहते हैं।

पत्नी बालिग है तो…
हालांकि नए बिल में बालिग पत्नी के साथ बिना सहमति सेक्स को अपराध नहीं कहा गया है। भारतीय न्याय संहिता के मुताबिक, ‘जो कोई भी किसी बच्चे को खरीदता, हायर करता है या किसी भी तरह से बच्चे को वेश्यावृत्ति या अवैध रूप से संबंध बनाने के लिए हासिल करता है, उसे कम से कम सात साल की सजा होगी जो 14 साल तक बढ़ाई जा सकती है और उसे जुर्माना भी देना होगा। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर कोई मां-बाप या केयरटेकर 12 साल से कम उम्र के बच्चे को जानबूझकर छोड़ते हैं तो सात साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकता है। नाबालिग से रेप केस में मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है।

पहचान छिपाकर नहीं बना सकते संबंध
इतना ही नहीं पहचान छिपाकर किसी महिला से शादी करने, पदोन्नति और रोजगार के झूठे वादे की आड़ में यौन संबंध बनाने पर 10 साल तक की कैद हो सकती है। गृह मंत्री अमित शाह ने 1860 की भारतीय दंड संहिता को बदलने के लिए लोकसभा में भारतीय न्याय संहिता विधेयक पेश किया। इसमें महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित प्रावधानों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी, सीएम तीरथ के फैसले को हाईकोर्ट ने पलटा
Video : कभी देखा है एक सांप को दूसरे सांप निगलते हुए, कोरबा में दिखा यह दुर्लभ नजारा… आप भी देखें यह शानदार वीडियो
प्रखर सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से साहू समाज प्रदेश को आगे ले जाने में दे रहा महत्वपूर्ण योगदान
बालोद में सनकी पति ने पत्नी की हत्या, चाय बनाने के नाम पर विवाद, कुल्हाड़ी से किया हमला
राज्यस्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वॉचो एक्सक्लूसिव प्रस्तुत करता है आरंभ - परिवार, प्रेम, हानि और परंपरा की एक दिलचस्प कहानी वॉचो एक्सक्लूसिव प्रस्तुत करता है आरंभ – परिवार, प्रेम, हानि और परंपरा की एक दिलचस्प कहानी
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 300 # 12 August 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?