ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना, विश्व स्तर के बनेंगे देश के 508 रेलवे स्टेशन… छत्तीसगढ़ के 7 स्टेशन भी इस लिस्ट में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पीएम मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना, विश्व स्तर के बनेंगे देश के 508 रेलवे स्टेशन… छत्तीसगढ़ के 7 स्टेशन भी इस लिस्ट में शामिल

By Mohan Rao
Published: August 6, 2023
Share
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना
SHARE

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस मौके पर पीएम ने कहा कि विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृत काल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा, प्ररेणा, संकल्प है। भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है। भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा

उन्होंने कहा कि इससे देश के सभी राज्यों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश में करीब 4500 करोड़ रुपये के खर्च से 55 अमृत स्टेशन को विकिसत किया जाएगा। राजस्थान के भी 55 रेलवे स्टेशन अमृत रेलवे स्टेशन बनेंगे। उन्होंने रेल मंत्रालय की सराहना की और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेलवे में जितना काम हुआ है वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करती है। दुनिया में दक्षिण अफ्रीफा, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उससे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन 9 वर्षों में बिछाए गए हैं। साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक है उससे अधिक रेल ट्रैक भारत में अकेले पिछले साल बनाए हैं।

छत्तीसगढ़ के 7 रेलवे स्टेशन भी योजना में शामिल
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विश्व स्तर की सुविधाओं से लैस होने वाले स्टेशनों में छत्तीसगढ़ के 7 व दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुल 9 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। सूची में असम के बोंगाईगांव, कोकराझार, लुमडिंग, मेघालय के मेंदीपाथर जैसे पूर्वोत्तर के स्टेशन भी शामिल हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी के साथ-साथ केरल के शोरनूर और कासरगोड भी इस सूची में शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को इन अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च करते हुए इसे देश की महत्वाकांक्षी योजना बताई है।

राज्यवार शामिल स्टेशनों की संख्या

  • उत्तर प्रदेश: 55 स्टेशन
  • राजस्थान: 55 स्टेशन
  • बिहार: 49 स्टेशन
  • महाराष्ट्र: 44 स्टेशन
  • पश्चिम बंगाल: 37 स्टेशन
  • मध्य प्रदेश: 34 स्टेशन
  • असम: 32 स्टेशन
  • ओडिशा: 25 स्टेशन
  • पंजाब: 22 स्टेशन
  • गुजरात: 21 स्टेशन
  • तेलंगाना: 21 स्टेशन
  • झारखंड: 20 स्टेशन
  • आंध्र प्रदेश: 18 स्टेशन
  • तमिलनाडु: 18 स्टेशन
  • हरियाणा: 15 स्टेशन
  • कर्नाटक: 13 स्टेशन
Fraud : फर्जी साइन कर सगे भाई ने निकाल ली बीमा की रकम, परेशान बहन पहुंची थाने… भाई पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस
गुस्से को नहीं कर पा रहे काबू, तो आज से ही करें इन 2 योगासनों का अभ्यास
केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
महाजेनको की कोल परियोजना शुरू करवाने, रोजगार और मुआवज़े की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण पहुंचे रायगढ़; कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन
युक्तियुक्तकरण नीति से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की नई रोशनी, बच्चों को मिल रही नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
Next Article अमृत भारत स्टेशन योजना : 500-500 करोड़ रुपए से संवरेंगे दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर रेलवे स्टेशन… होंगे यह काम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?