ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कका अभी जिंदा है’ मगर…
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण
October 29, 2026
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कका अभी जिंदा है’ मगर…

By Om Prakash Verma Published August 5, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री ने फिर अपनी बात ‘कका अभी जिंदा है’ के नारे के साथ की. उन्होंने कहा कि जो सपना आज युवाओं का है, वही हमारा वही हमारे पुरखों का भी था. सीएम ने बताया कि उनकी सरकार ने यूनिवर्सिटी खोली, मेडिकल कॉलेज खोले. भेंट मुलाकात से उठी मांग पर स्वामी आत्मानंद स्कूल और बैंक खोले. राज्य में पहली बार इंग्लिश मीडियम के कॉलेज खोले. साढ़े चार साल में इनकी संख्या 10 हो चुकी है. सरकार आदिवासी परम्पराओं, राम वन गमन पथ, कबीर सरोवर और बाबा घासीदास की महिमा को पुनर्स्थापित करने की कोशिश कर रही है. छात्राओं ने खुद को ज्यादा सुरक्षित बताया. उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की भी बातें विद्यार्थियों ने की. किसी ने कहा – छत्तीसगढ़ आपकी मया का दीवाना है तो किसी ने धान खरीदी को लेकर सरकार की तारीफ की. गांव में पीटी टीचर की मांग भी उठी. सीएम ने भिलाई की तारीफ भी की, कहा यहां ऐसे ऐसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिनका अभी किसी ने नाम भी नहीं सुना. उन्होंने बस्तर, राजनांदगांव और बिलासपुर के स्टेडियमों का भी जिक्र किया. राष्ट्रीय खेलकूद में 13 पदक जीतने और अबूझमाड़ के मल्लखंभ की भी तारीफ की. यह परम्पराओं का देश है. जब कोई बड़ा आपको मिलने बुलाए तो वहां टेढ़ी-मेढ़ी, आड़ी-तिरछी बातें नहीं करनी चाहिए. वहां तो वही बोलना चाहिए जो अगले को अच्छा लगे. उनके समर्थन में नारे लगाने चाहिए. इससे माहौल अच्छा रहता है. जाहिर है कि विद्यार्थियों को ये सवाल उनके गुरुजियों ने रटवाये थे. इसीलिए किसी ने भी महाविद्यालयों के गिरते स्तर, विश्वविद्यालयों की गिरती साख और होनहार विद्यार्थियों के राज्य से पलायन के बारे में कोई सवाल नहीं उठाया. किसी ने भी सड़े-गले पाठ्यक्रमों की बात नहीं की. किसी ने नहीं पूछा कि जब सारी पढ़ाई कोचिंग संस्थानों में ही होनी है तो स्कूल कालेज क्या केवल विद्यार्थियों के रेगुलर स्टूडेंट होने का ठप्पा लगाने के लिए रह गए हैं? डोमशेड के भीतर ऐसी बातों की कोई जरूरत भी नहीं थी. विद्यार्थियों की तरफ से जो कुछ कहना है वह एनएसयूआई कह ही रहा है. इस साल विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के नतीजे हर किसी का दर्द बने हुए हैं. विद्यार्थी तो इसकी चपेट में आए ही हैं, खुद कालेज भी इसकी मार से नहीं बच पाए हैं. फकत एक तिहाई या चौथाई बच्चे ही पास हो सके हैं. ऐसे में द्वितीय वर्ष एवं तृतीव वर्ष की सीटें खाली हो गई हैं. इसकी जिम्मेदारी फिक्स किये जाने की भी जरूरत है. आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए बेहिसाब विद्यार्थियों को आमंत्रित कर लिया. यह संख्या इतनी ज्यादा थी कि आधे लोगों को ‘कका’ से मिले बिना ही लौटना पड़ा. बारिश के बीच यह बहुतों को अखर गया. इसका खामियाजा भी ‘कका’ को भुगतना पड़ सकता है. “गए थे हरि भजन को, ओंटन लगे कपास” कहीं नाराजगी का कारण न बन जाए.

You Might Also Like

बाढ़ आपदा से निपटने तैयार हो रही जल मित्रों की टीम, 57 लोगों को विशेष प्रशिक्षण

जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर, 19 दिनों का सामान्य अवकाश

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

Om Prakash Verma August 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाइन का एक और पड़ाव पूरा, 8 अगस्त को होगा इंजन स्पीड ट्रायल रन
Next Article अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रतिनिधि, एनआईटी रायपुर बना था नोडल संस्थान अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल हुए छत्तीसगढ के प्रतिनिधि, एनआईटी रायपुर बना था नोडल संस्थान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?