ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये पांच फायदे…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये पांच फायदे…

By Sonu Sahu
Published: August 4, 2023
Share
SHARE

मेडिटेशन यानी ध्यान लगाना एक अद्भुत अभ्यास है, जो तनाव और चिंता से मुक्त जीवन जीने में मदद कर सकता है। यह आपको अंदर से बाहर तक तरोताजा महसूस करने में भी मदद करता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि अगर मेडिटेशन का अभ्यास संगीत सुनते हुए किया जाए तो इससे आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इसके लिए संगीत हल्का और मधुर होना चाहिए। तेज आवाज में और भड़कीला संगीत सुनने से बचें।

Contents
  • तनाव को दूर करने में है सहायक
  • भावनाओं का संतुलन रखे बरकरार
  • एकाग्रता क्षमता को बढ़ाने में करता है मदद
  • नींद की गुणवत्ता में करें सुधार
  • शरीर को ठीक करने में है प्रभावी

तनाव को दूर करने में है सहायक

मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने का सबसे बड़ा लाभ यही है कि इससे तनाव और चिंता के स्तर में कमी आती है। तनाव दुनिया की सबसे आम मानसिक समस्याओं में से एक है। अगर काम का बोझ बहुत अधिक है तो खुद को अक्सर तनावग्रस्त महसूस करना बहुत स्वाभाविक है। हालांकि, जब आप मेडिटेशन के दौरान सुखद और मधुर संगीत सुनेंगे तो आप शांत महसूस करेंगे और धीरे-धीरे तनाव भी दूर होने लगेगा।

भावनाओं का संतुलन रखे बरकरार

भावनात्मक संतुलन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसका कारण यह है कि आपको पता नहीं होता कि कब और कौन-सी परेशानी आपके सामने आ खड़ी हो जाए। ऐसे में एक संतुलित दिमाग बदलती परिस्थितियों से नहीं डरता, बल्कि उनका डटकर सामना करता है। मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से आपको अपनी भावनाओं को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। कई अध्ययनों के मुताबिक, जो लोग संगीत सुनते हुए मेडिटेशन करते हैं, वे भावनाओं से निपटने में बेहतर होते हैं।

एकाग्रता क्षमता को बढ़ाने में करता है मदद

अगर आप रोजाना कुछ मिनट मेडिटेशन करते समय संगीत सुनते हैं तो इससे आपका ध्यान नहीं भटकेगा और एकाग्रता क्षमता में भी इजाफा होगा। इस तरह से अगर आप कॉलेज या स्कूल के छात्र हैं तो आप बेहतर पढ़ाई कर पाएंगे और अगर कार्यस्थल पर आपका जीवन व्यस्त है तो आप नई और कठिन परियोजनाओं पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इससे आपको हर तरह की परेशानी को सूझबूझ के साथ सुलझाने में भी मदद मिलेगी।

नींद की गुणवत्ता में करें सुधार

स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नींद बहुत जरूरी है। पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद आपको जीवन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में भी सक्षम बनाती है। अगर आपको नींद लेने में दिक्कत होती है तो रोजाना कुछ मिनट संगीत सुनते हुए मेडिटेशन करें।इससे आप अधिक शांत व्यक्ति बन जाएंगे और बेहतर नींद लेंगे। रात की अच्छी नींद यह सुनिश्चित करेगी कि आप पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं।

शरीर को ठीक करने में है प्रभावी

मेडिटेशन से न केवल मानसिक घाव ठीक होते हैं, बल्कि शारीरिक घाव भी ठीक होते हैं। यह शरीर की कई बीमारियों को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद कर सकता है। ऐसे कई अध्ययन हैं, जो सर्जरी के बाद मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने वालों के बीच बहुत सारे लाभ दिखाते हैं। अगर आप ऐसा कर सकें तो यकीनन इससे आपको कई लाभ मिलेंगे।

चीन-नेपाल के बीच क्या पक रहा? ड्रैगन की मदद से बॉर्डर वाले गांवों में टेलीकॉम नेटवर्क अपग्रेड कर रहा पड़ोसी देश
बदल रहे हैं यूपीआई के नियम : यदि 90 दिन से बंद है नंबर तो यूपीआई से नहीं होगा भुगतान… तुंरत करें यह काम
विश्व आदिवासी दिवस: छत्तीसगढ़ की संस्कृति आदिवासी संस्कृति से प्रभावित-विधायक वोरा
मां शारदा सामर्थय चैरिटेबल ट्रस्ट ने बनाया रिकार्ड…. साबूनों की लगाई सबसे लंबी कतार… कलेक्टर भुरे ने की सराहना
मौसम: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र, साल के पहले तूफान ‘असानी’ को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 292 # 04 August 2023
Next Article Modi surname case : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लगाई सजा पर रोक… बहाल हो सकती है सांसदी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?