ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : पेट्रोल चोरी का बड़ा खेल, एक ही शख्स को लगाया डेढ़ लाख का चूना… कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : पेट्रोल चोरी का बड़ा खेल, एक ही शख्स को लगाया डेढ़ लाख का चूना… कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR  

By Mohan Rao
Published: August 4, 2023
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

दुर्ग। जिल के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल व डीजल चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। एक ही शख्स को पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए का चूना लगा दिया। दरअसल पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों द्वारा गाड़ियों मे कम मात्रा में तेल भरा जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर गाड़ी मालिक ने पंप संचालक से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गाड़ी मालिक से कोर्ट में अपील की। कोर्ट के निर्देश पर पद्मनाभपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविशंकर मण्डले किराए पर गाड़ी देने का काम करता है। उसकी तीन गाड़ियों में रोजना तय मात्रा में 1010-1010 रुपए का पेट्रोल भरा जाता था। रविशंकर मांडले ने यह पाया पेट्रोल पम्प के स्टाफ युवराज मण्डले व अजय महेरा द्वारा कम पेट्रोल डालना पाया गया। तीनों गाड़ियों में डाले गए पेट्रोल का बिल 5,32,782.99 बताया गया। रविशंकर मण्डले ने 383,000 रुपए का भुगतान किया और शेष रकम 1,49,782.39 पेट्रोल भरने वाले स्टाफ से लेने के लिए कहा।

रविशंकर का कहना था कि स्टाफ उनकी गाड़ियों में पेट्रोल कम भरकर धोखाधड़ी करते हैं। यही नहीं बिल मांगने पर दूसरी गाड़ियों का फर्जी बिल थमा देते। इसके अलावा पंप का सीसी टीवी फुटेज जांचने पर भी पता चला कि कर्मचारियों द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। यही नहीं इस काम में रविशंकर के गाड़ियों के ड्रायवरों की भी मिली भगत सामने आई। बताया जा रहा है दोनों मिलकर कई माह से इस तरह से पेट्रोल चोरी कर रहे थे।

इतना करने के बाद भी जब पेट्रोल पंप कर्मियों ने नुकसान की भरपाई की मांग की तो उन्होंने उल्टे धमकाया। इस मामले में जब थाने पहुंचे तो आपसी लेनदेन का मामला बताकर अपराध दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद रविशंकर ने कोर्ट में अपील दायर की। प्रकरण को सुनने व सभी पक्ष जानने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंकिता गुप्ता ने परिवादी रवि शंकर माण्डले की शिकायत पर पंप के कर्मचारी युवराज मारकण्डे व अजय मेहरा के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468, 34 अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

धान की रिकार्ड खरीदी के बाद चावल जमा करने में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, एमपी के रीवा से पकड़ाए आरोपी
पीएम का अखिलेश पर तंज: बोले- भ्रष्टाचार का इत्र पूरे यूपी पर छिड़का और अब मुंह बंद…
छात्र ने प्रिंसिपल पर तान दी पिस्तौल, स्कूल से निकाल दिए जाने पर हो गया था नाराज
अहमदाबाद एयर क्रैश का सच आया सामने, प्रारंभिक रिपोर्ट में कई खुलासे… टेकऑफ के बाद बंद हो गए थे दोनों इंजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर व बिलासपुर के बाद सीएम बघेल आज दुर्ग में करेंगे भेंट मुलाकात, युवाओं से होगी सीधी बात
Next Article भाजपा ने शुरू की घोषणा पत्र सुझाव पेटी : ई-मेल व वाट्सएप से लेंगे लोगों का सुझाव… फिर बनेगा घोषणा पत्र

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?