ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरिया मिलेट्स कैफे : स्वाद के साथ परोस रहा ग्राहकों को सेहतमंद भोजन, महिलाएं बना रही एक से बढ़कर एक डिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

कोरिया मिलेट्स कैफे : स्वाद के साथ परोस रहा ग्राहकों को सेहतमंद भोजन, महिलाएं बना रही एक से बढ़कर एक डिस

By Mohan Rao
Published: August 3, 2023
Share
कोरिया मिलेट्स कैफे
SHARE

कोरिया। छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला प्राकृतिक सौंदर्य के साथ इन दिनों यहां के खानपान को लेकर भी काफी चर्चा बटोर रहा है। कोरिया जिला मुख्यालय बैंकुण्ठपुर के कलेक्टोरेट परिसर में शुरू किए गए ‘कोरिया मिलेट्स कैफे स्वाद के साथ ग्राहकों को सेहतमंद खाना भी परोस रहा है। इस मिलेट्स कैफे ने मात्र तीन माह में ही ग्राहकों को स्वादिष्ट और सेहतमंद भोजन परोसकर अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल कर ली है और अन्य शहरों के लिए प्रेरणादायी बन गया है।

सहायक जनसंपर्क अधिकारी एलडी मानिकपुरी ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री बनते ही ग्रामीणों, किसानों, बच्चों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्हीं निर्णयों का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ को एक भरोसेमंद राज्य के रूप में देश में पहचान मिलने लगी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन एक बड़ा अभियान साबित हो रहा है। अभियान से प्रेरित होकर कोरिया जिला मुख्यालय, बैकुण्ठपुर में कलेक्टोरेट परिसर में ‘रोशनी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लघुधान्य अनाजों से ऐसे-ऐसे व्यंजन तैयार कर रही हैं कि लोग दूर-दूर से आकर यहां नाश्ता और भोजन करने से नहीं चूक रहे हैं।

एलडी मानिकपुरी ने बताया कि रोशनी महिला स्व-सहायता समूह अपने नाम के अनुरूप कार्य कर रहा है। यहां दर्जनभर महिलाएं कार्यरत हैं, जो आठवीं से लेकर बारहवीं तक शिक्षित हैं। हाथ को काम, पेट को भोजन और परिवार को आर्थिक सम्बल मिल सके, इस ध्येय से जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह जी की संवेदनशील पहल व मार्गदर्शन में कोरिया मिलेट्स कैफे प्रारंभ हो पाया।

स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष खुर्शिदा बेगम ने बताया कि समूह के सभी सदस्यों ने मिलेट्स से भोजन, नाश्ता तैयार करने हेतु बकायदा रायपुर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है।यहां ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, किनवा जैसे लघुधान्य अनाजों से भात, खीर, उत्तपम, दोसा, इडली, सांभरबड़ा, मन्चुरियम, गुलाब जामुन, बिस्किट सहित अनेक तरह के नाश्ते, भोजन हिना,  ज्योति,  लक्ष्मी, साहिबा, सुषमा, मुस्कान, शांति, बालकुमारी, सुनीता, अंजू, पारो, नीलिमा व शहजादी के हाथों तैयार होते हैं और कैफे को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी भी इन्हीं सदस्यों की है। जब ग्राहकों को गरमागरम नाश्ता या भोजन मिलता है तो वे यह कहने से नहीं चूकते कि इस तरह की कैफे की व्यवस्था सिर्फ बैकुण्ठपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के हर विकासखंड मुख्यालय में खुलना चाहिए ताकि लोगों को स्वाद के साथ सेहतमंद भोजन भी मिल सके। सोनहत टीआई हेमन्त अग्रवाल ने बताया कि यहां का भोजन बेहद स्वादिष्ट है, जब भी बैकुंठपुर आना होता है तो यहीं भोजन करते हैं। नाश्ता करने पहुंचे नागपुर निवासी रामेश्वर दास ने बताया कि यहां का नाश्ता मजेदार है, पौष्टिक भी है। साथ ही यहां साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।

मेंबरशिप लेने पर नाश्ते, भोजन में छूट
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा विगत दिनों मेंबरशिप ‘प्लेटिनियम एवं गोल्ड मिलेट्स कार्ड का शुभारम्भ किया गया। ‘कोरिया मिलेट्स कैफे ने महज 90 दिनों में करीब 11-12 लाख रुपए का व्यवसाय किया है। इस तरह इन महिला सदस्यों को हर माह 7 से 15 हजार रुपए तक का पारिश्रमिक भी मिल रहा है। सुश्री बेगम ने बताया कि कोई भी ग्राहक 500 रुपए देकर प्लेटिनियम कार्ड एवं 300 रुपए देकर गोल्ड कार्ड सालाना का मेंबरशिप ले सकता है। 500 रुपए से अधिक राशि के भोजन करने पर 10 प्रतिशत तथा 300 रुपए के कार्ड पर भोजन, नाश्ता करने पर भी 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कलेक्टर लंगेह ने नगरवासियों व यहां पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि ‘कोरिया मिलेट्स कैफे का मेंमबरशिप अवश्य लें ताकि स्वादिष्ट व सेहतमंद भोजन प्राप्त करें। आगे उन्होंने कहा कि जिसके मन में कुछ करने की चाह होती है, वह अपना रास्ता खुद निकाल लेते हैं, यह रोशनी महिला स्व-सहायता समूह ने साबित किया है।

एस एस राजामौली के घर लंच पर पहुंचे अनुपम खेर को पसंद आई डायरेक्टर की सादगी, ऐसे दिया सम्मान…
नए सेना प्रमुख: ले. जनरल मनोज पांडे होंगे अगले आर्मी चीफ, जनरल एमएम नरवणे की लेंगे जगह, यह पद संभालने वाले पहले इंजीनियर
Durg Crime : छट्ठी कार्यक्रम में गया था परिवार और इधर चोरों ने सूने मकान से पार कर दिए लाखों के गहने
वेंटिलेटर नहीं मिला तो गर्भवती ने तोड़ा दम, सोनू सूद की मदद भी नहीं आई काम
राज्यपाल से मिले सीएम बघेल : आरक्षण बिल पर की चर्चा, बताया बिल रुकने से क्या हो रही हैं दिक्कतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में दंतैल हाथी का कहर : मकानों को तोड़ा, अधेड़ महिला की कुचलकर ले ली जान… वन विभाग ने किया अलर्ट
Next Article BJP News: भिलाई-दुर्ग के जिलाध्यक्ष भी टिकट के दावेदार, दे सकते हैं इस्तीफा! BJP News: भिलाई-दुर्ग के जिलाध्यक्ष भी टिकट के दावेदार, दे सकते हैं इस्तीफा!

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?