रायपुर। बढ़ती महंगाई के बीच एक अगस्त को तेल कंपनियों ने एलपीजी की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को एलपीजी दाम में कटौती की है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अब 99.75 रुपए की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी रायपुर में 91.50 रुपए की कटौती हुई है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेण्डर 1900.50 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1680 रुपए पहुंच गई हैं।
तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। जुलाई में तेल कंपनियों की तरफ से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद रायपुर में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1992 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था। अब इसमें 99.75 रुपए कटौती की गई। इसके साथ ही रायपुर में अब कमर्शियल सिलेण्डर 1893 रुपए के लगभग बिकेगा। वहीं 14.2 Kg के घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम 1174 रुपए ही रहेंगे।




