रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विधानसभा चुनाव से पहले 14 आईएएस अफसरों के विभाग बदले हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 14 अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार आईएएस सौरभ कुमार को कोरबा व संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। ।
जारी आदेश के अनुसार अलरमेलमंगई को श्रम विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। यशवंत कुमार को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। जेपी पाठक का तबादला नगर ग्राम निवेश के आयुक्त पद पर किया गया है। भीम सिंह श्रम आयुक्त बनाए गए हैं। केडी कुंजाम बिलासपुर संभागायुक्त होंगे। जितेंद्र कुमार शुक्ला को खाद्य विभाग के संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक कुमार अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त होंगे। प्रतिष्ठा ममगाई कोरबा नगर निगम के आयुक्त बनाया गया है। चंदन संजय त्रिपाठी कृषि एवं प्रभारी अधिकारी संचालक के साथ युवा मितान क्लब का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा रमेश शर्मा मुद्रण लेखन सामग्री के संचालक होंगे।
देखें पूरी सूची


