नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम बनाई है। जेपी नड्डा की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष व 8 महामंत्रियों सहित कुल 38 लोगों को जगह दी गई है। छत्तीसगढ़ से पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पाण्डेय व पूर्व मंत्री लता उसेंडी को जगह मिली है। छत्तीसगढ़ के इन तीनों नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
भजापा ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और महामंत्रियों के नाम का एलान किया गया है। इसके तहत राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। कुल 38 केन्द्रीय पदाधिकारी बनाए गए हैं।
देखें पूरी सूची







