रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। दुर्ग व बिलासपुर में आईजी को इधर उधर किया गया है। बद्री नारायण मीणा को एक बार फिर से दुर्ग संभाग का आईजी बनाया गया है। वहीं दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा को बिलासपुर का आईजी बनाया गया है। इसके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर के आईजी रतनलाल डांगी को आईजी रायपुर रेंज में रायपुर जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आईजी पुलिस मुख्यालय रायपुर अंकित कुमा गर्ग को सरगुजा का आईजी बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस राहुल भगत को राजनांदगांव का आईजी बनाया गया है। वे राजनांदगांव सहित नए बने जिले अंबागढ-मानपुर-मोहला तथा खैरागढ़-छुईखदान- गंडई का प्रभार संभालेंगे। आईपीएस रामगोपाल गर्ग को प्रभारी आईजी सरगुजा की जगह रायगढ़, सक्ती व जशपुर जिले का उप पुलिस महानिरीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।





