ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार, होगी बच्चों के पोषण स्तर की जांच
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी
October 29, 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के पर होगी सख्त कार्रवाई,  15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा जांच अभियान
October 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
October 29, 2026
समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार, होगी बच्चों के पोषण स्तर की जांच

By Mohan Rao Published July 25, 2023
Share
छत्तीसगढ़ में 1 से 13 अगस्त तक वजन त्योहार
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में दर्ज बच्चों की पोषण स्तर की जांच के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन 1 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक किया जाएगा। इस संबंध में सभी अभिभावकों से आंगनबाड़ी केन्द्र आकर अपने बच्चों का वजन कराने आग्रह किया गया है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा वजन त्यौहार की तैयारियों और कार्ययोजना के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों के अलावा वजन त्यौहार आयोजन के समय बाहर से आए बच्चे भी वजन लेने से वंचित न रहे यह भी सुनिश्चित करने कहा गया है। वजन त्यौहार के आयोजन की तिथि में आंगनबाड़ी केन्द्र शाम 5 बजे तक अनिवार्यतः खुले रखने कहा गया है। किशोरी बालिकाओं में एनीमिया के स्तर में सुधार के लिए वजन त्यौहार के दौरान उनके एनीमिया के स्तर का आकलन भी किया जाएगा। नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों के कॉलोनियों में जहां संभावित घुमन्तू बच्चे हो सकते हैं तथा निर्माण साईट पर जहां श्रमिक परिवार सहित निवास करते हैं उन सभी क्षेत्रों में बच्चों के वजन के लिए पर्याप्त संख्या में स्टाफ सहित चलित वाहन की व्यवस्था की जायेगी।

वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6 वर्ष से कम आयु बच्चों के पोषण स्तर का आकलन के साथ ही बच्चों की निःशक्तता की स्थिति भी ज्ञात की जाएगी। इससे स्थान विशेष और वर्गाें में कुपोषण की पहचान होगी और किन स्थानों पर, किन कारणों से कुपोषण अधिक है यह स्पष्ट हो सकेगा। जिससे उनके लिए विशेष योजना बनाई जाएगी। बच्चों के पोषण स्तर के बारे में अभिभावकों को अवगत कराते हुए उन्हें कुपोषण के संबंध में जागरूक कर, बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने हेतु उचित परामर्श दिया जाएगा।

वजन त्यौहार का उददेश्य जन-जन को कुपोषण के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान सभी विकासखण्ड़ों में क्लस्टरवार वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रत्येक गांव, आंगनबाडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों का वजन और ऊंचाई लेकर उनका पोषण स्तर (बौनापन तथा दुर्बलता) का माप किया जाएगा। साथ ही प्राप्त आंकड़ो के आधार पर कुपोषण की दर में कमी लाने हेतु लक्ष्यों का निर्धारण कर जिला स्तर पर उपयुक्त कार्ययोजना बनाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से अब तक कुल 9 बार वजन त्यौहार का आयोजन किया जा चुका है। वजन त्यौहार में निर्धारित तिथि में बच्चों का वजन लिया जाकर ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोषण स्तर का पता किया जाता है। इस दौरान कम वजन वाले बच्चों को चिन्हांकित कर कुपोषण की सही स्थिति का पता किया जाता है। इस अभियान में किशोरी बालिकाओं की जांच को भी शामिल किया गया है।

वजन त्यौहार की प्रमाणिकता हेतु सहयोगी स्वैच्छिक संस्थाए जैसे यूनिसेफ, केयर, वर्ल्डविजन, स्वैच्छिक संगठन, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए वजन की नमूना जांच और सर्वे की प्रक्रिया भी संपादित कराई जायेगी। कार्यक्रम के सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय और प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों को भी निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण का दायित्व दिया गया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए 31 अक्तूबर से परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर : इन जिलों में होगी भारी बारिश, दुर्ग सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी

छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के पर होगी सख्त कार्रवाई,  15 नवंबर से 15 जनवरी तक चलेगा जांच अभियान

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी – बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव

Mohan Rao July 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार, भिलाई में इस दिन से होगी श्री हनुमंत कथा
Next Article नथिंग फोन (2) ने पेश किया सेल्स और मोनोक्रोम आइकन पैक नथिंग फोन (2) ने पेश किया सेल्स और मोनोक्रोम आइकन पैक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?